4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुजी परिवार के साथ सिक्किम घूमने गए तो चोरों ने दे डाली घर में दस्तक, उड़ा ले गए 7 लाख के जेवर

अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला इमारत में शिक्षक के फ्लैट से चोर करीब 7 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 24 Mar 2018, 9:10 PM IST

theft in kota

कोटा . अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला इमारत में शिक्षक के फ्लैट से चोर करीब 7 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक यूनियन के पास आशीर्वाद गोकुल निवासी महेश कुमार जैन ने बताया कि वे बी-205 फ्लैट में रहते हैं और एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाते हैं। वे करीब दस दिन से परिवार समेत सिक्किम गए हुए थे।

Read More: खुल गया राज: आखिर कोटा के सर्किट हाउस, कलक्ट्री, अदालत और एमबीएस अस्पताल का ये निकला मालिक


शुक्रवार को उनकी सोसायटी के अध्यक्ष व उनके पड़ौसी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने सूचना दी कि उनक मकान का ताला खुला हुआ है। जिसके कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। थाने में रिपोर्ट भी उन्होंने ही दर्ज करवाई थी। सूचना मिलते ही वे रवाना होकर शनिवार सुबह कोटा पहुंचे।

Read More : रेलवे चीफ मैनेजर ने एसएसई को लताड़ा, कहा- नाच के दिखाओ, नहीं तो पड़ेंगे दो थप्पड़, अपमान से आहत अधिकारी बोले-आत्महत्या कर लूंगा

जैन ने बताया कि यहां आने पर उन्होंने देखा कि आलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवर जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है चोरी हो गए थे। दो हजार रुपए नकद भी है। जैन ने बताया कि सोने का एक मंगलसूत्र, दो गले की चेन, एक हार सेट, 4 चूडिय़ां, 6 अंगूठी, 5 जोडी कान के टॉप्स,चांदी की 7 जोड़ी पायजेब, 8 जोड़ी बिछुए, दो गिलास, एक कटोरी, 10 सिक्के व दो सिल्ली हैं। इधर अनंतपुरा पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मौका मुआयना किया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

Read More :इंसाफ मांगती विरासत : सुनो कोटा, जिन्होंने तुम्हारी चार पीढिय़ों का वक्त बदला अब तुम उनका बुरा समय तो सुधार दो

इधर, दुकानदार को बातों में उलझाकर पायजेब ले उड़ी महिलाएं
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से चार महिलाएं दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब १६ हजार रुपए की 6 चांदी की पायजेब चोरी कर ले गई। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बोरखेड़ा निवासी रामकुमार ने बताया कि उनकी देवली अरब रोड पर आराध्या ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वहां गुरुवार दिन में पहले दो महिलाएं आई। उन्होंने उनसे चांदी की पायजेब दिखाने को कहा। जब कर्मचारी उन्हें पायजेब दिखाने लगा, तभी दो अन्य महिलाएं आ गई। उन महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर रखा। कुछ समय बाद अन्य ग्राहक आ गए। कर्मचारी उन्हें आभूषण दिखाने लगा। इसी बीच महिलाएं वहां से चली गईं। रात को सामान का मिलान करते वक्त देखा तो चांदी की ६ पायजेब कम मिलीं। इस पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसमें संदिग्ध महिलाएं पायजेब चोरी कर ले जाते दिखीं।