
कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम ए में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात व एलईडी चोरी कर ले गए। चोर कार में आए थे। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। श्रीनाथपुरम ए के मकान नम्बर 409 निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने पुलिस को रविवार को दी रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों वह अपने परिवार समेत मकान पर ताला लगाकर वाटर पार्क घूमने गए थे। इसके बाद जब वे रात करीब 8 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था।
BIG News: ऐसा कोई ‘सगा’ नहीं जिसे कोटा पुलिस ने ‘लूटा’ नहीं, जनता के बाद अब ‘राजस्थान सरकार’ को भी ठगा
मकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी से 70 हजार रुपए नकद, एक सोने की चैन, एक सोने का पैंडल, सोने की चार चूडिय़ां, सोने के दो मंगलसूत्र पैंडल, 10 सोने की लौंग, सोने की कंडी एक, सोने की कानों की बालियां दो, कानों के टॉप्स दो, नाक की बाली दो, सोने के दो सिक्के, कान की लडिय़ां व करीब 2 किलो चांदी के आभूषण, सिक्के व एलईडी चोरी कर ले गए। मकान मालिक की पत्नी के अनुसार 7 लाख की चोरी हुई है।
इलेक्ट्रीशियन पर जताया शक
उन्होंने बताया कि जब वे घर से वाटर पार्क गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी के मोबाइल पर इलेक्ट्रीशियन का फोन आया था कि वह कूलर मरम्मत करने आ रहा है। इस पर उनकी पत्नी ने कहा, उन्हें घर पहुंचने में एक घंटा लग जाएगा।
BIG News: कोटा में एक ट्रक बजरी की कीमत 42 हजार, पुलिस की वसूली खत्म हो तो गिर जाएं 25 हजार तक दाम
कार से आए थे चोर
शर्मा ने बताया कि घटना शाम करीब 5.20 बजे हुई। इस दौरान चार युवक सफेद रंग की लग्जरी कार से आए तथा मकान का ताला तोड़कर घर से सोने, चांदी के जेवरात, नकदी व एलईडी चोरी कर ले गए। चोरों ने इसके अलावा घर के सामान को हाथ नहीं लगाया। उनके आने व जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार के पीछे की ओर नंबर प्लेट नहीं थी तथा आगे की नंबर प्लेट भी खराब थी।