11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#changemaker: राजनीति में शिक्षित व अच्छे लोग आगे आए

दो घंटे तक चली परिचर्चा,पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत रामगंजमंडी में आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने राजनीति में शुचिता लाने पर जोर दिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jun 01, 2018

kota news

राजनीति में शिक्षित व अच्छे लोग आगे आए

कोटा. राजनीति में भी स्वछता अभियान हो तो ये भी साफ़ सुथरी हो सकती है, बशर्ते की इसके लिए अच्छे, शिक्षित और जागरूक लोग आगे आएं-: ये कहना है पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान में शामिल हुई रामगंजमंडी की महिलाओं का| इस अवसर पर स्वच्छ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के विषय पर दो घंटे तक चली परिचर्चा में महिलाओं ने न सिर्फ अपने सुझाव दिए बल्कि वर्तमान समय में इसमें महिलाओं को आगे आने की बात पर भी जोर दिया|

#ChangeMakers : सभी साथ आएं तो दिल्ली दोहराई जा सकती है...

पत्रिका का दिया धन्यवाद, चेंजमेकर महाभियान को बताया प्रेरणा

सभी ने पत्रिका का धन्यवाद देते हुए कहा की इससे महिलाओं को शक्ति मिलेगी और वो राजनीति में आने के लिए प्रेरित होंगी क्योंकि यदि एक महिला को प्रतिनिधित्व मिलता है तो वो बहुत अच्छे से देश और समाज में बदलाव लाने की और कार्य कर सकती है |

ChangeMakers महाअभियान से जुड़ी महिला रेलकर्मी

महिलाओं ने कहा कि भारत सरकार ने देश में जिस तरह स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है,उसी तरह देश में राजनीती को स्वच्छ करने के लिए भी अब स्वछता अभियान की जरुरत है, क्योंकि सेवा करने के कार्य को अब कुछ लोगों ने अपनी पूर्ती का माध्यम मान लिया है और इसीलिए देश में लोगों का विश्वास राजनीति से उठता चला जा रहा है |

#ChangeMakers : महिलाएं बोलीं, सिस्टम को सुधारने के लिए एकजुटता से बढ़ाने होंगे कदम


सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और इसके लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और आने वाले समय में स्वच्छ राजनीति में अपनी अपनी भूमिका भी तय की| सभी ने दलगत राजनीति को पीछे छोड़ एक साथ संगठित हो समाज के उत्थान के कार्यों में योगदान करने की बात परिचर्चा में कही |

महिलाओं का संकल्प, राजनीतिक शुचिता के लिए बनेंगी #ChangeMakers

स्वच्छ राजनीति के लिए ली शपथ

परिचर्चा के अंत में इस अवसर पर उपस्थित महिला प्रतिभागियों में पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा, नीतू शर्मा, अंजु जैन, पार्षद सीमा गुप्ता, शिखा खण्डेलवाल, लता काबरा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लवीना शर्मा, नवीन बाबा बाबेल, केशवी रांवका, विभा रांवका, रिषिका सक्सेना ने स्वच्छ राजनीति के लिए जागरुकता लाने की शपथ ली। महिलाओं ने कहा कि राजनीति में शिक्षित और ईमानदार लोगों को आगे आना चाहिए। अच्छे लोग आगे आएंगे, राजनीति में स्वत: ही शुचिता आ जाएगी।