22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हैप्पीनेस सिटी’  कैम्पेन का होगा आगाज

स्टूडेंट फ्रैण्डली सिटी बनाने की पहल
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

'हैप्पीनेस सिटी'  कैम्पेन का होगा आगाज

कोटा. स्मार्ट सिटी कोटा के शैक्षणिक वातावरण में उमंग, उल्लास व खुशहाली से रंग दिखाई देंगे। इसके लिए गुरुवार को 'मैकिंग कोटा, हैप्पीनेस सिटी' कैम्पेन का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें दो सत्र में 5 हजार से अधिक कोचिंग विद्यार्थी भाग लेंगे। अभियान के पहले चरण में इंद्रविहार स्थित सद्भाव सभागार में गुरुवार सुबह 12.15 बजे रंगारंग समारोह होगा। इसमें फिल्म अभिनेता गोविंद आएंगे। सांसद ओम बिरला, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, विधायक संदीप शर्मा, आईजी विशाल बंसल, यूआईटी चेयरमैन रामकुमार मेहता, एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविंद माहेश्वरी और अन्य गणमान्य भाग लेंगे। इसी तरह दोपहर 2.15 बजे से लैंडमार्क सिटी में समारोह होगा।

Read More: जानिए विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें

इसमें जिला कलक्टर गौरव गोयल, महापौर महेश विजय, पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गिरीश वर्मा एवं उद्यमी दीपक राजवंशी सहित कई लोग भाग लेंगे।

Read More: साल भर में पूरे जिले में मिले 37 'मर्द'

एलन निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि हैप्पीनेस सिटी कैम्पेन से संस्थान के सभी विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। मुंबई से म्यूजिकल बैंड के कलाकार दोनों समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। हैप्पीनेस सिटी की वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है। दोनों सत्रों में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों को हैप्पीनेस बैज वितरित किए जाएंगे। शहर के 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को हैप्पीनेस कैम्पेन से जोड़ा जाएगा।

ये होगा अभियान में
अभियान में प्रतिमाह कोचिंग विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल, स्पोट्र्स, काउंसलिंग, कैयरिंग, वेलनेस मंत्र तथा 'और भी हैं राहेंÓ थीम पर अन्य विकल्प बताए जाएंगे, ताकि वे पढ़ाई व सलेक्शन के साथ शहर से खुशनुमा यादें साथ लेकर जाएं ।