
राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरएसी कमांडेंट राहुल कोतुकेय ने कहा कि एलन पौधारोपण के रूप में विद्यार्थियों को एक संस्कार दे रहा है। आज लगने वाले पौधे कल पेड़ बनकर छांव और फल देंगे। जिस उत्साह से विद्यार्थियों और जवानों ने पौधे लगाए हैं, हम जवानों के साथ मिलकर इनकी सार-संभाल करेंगे।
हरा-भरा बनेगा कोटा
डिप्टी कमाडेंट तृप्ति विजय ने कहा कि राजस्थान पत्रिका एवं एलन की ओर से इस तरह सघन पौधारोपण अभियान चलाना एक बड़ा सामाजिक सरोकार है। एलन निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि पौधारोपण का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है, हम चाहते हैं कि कोटा कोचिंग करने आने वाला हर विद्यार्थी एक पौधा लगाए। इससे शहर से उसका जुड़ाव होगा, आने वाले समय में जब कोटा आएगा तो अपने पौधे को बड़ा होते देख गर्व महसूस करेगा।
1000 विद्यार्थी हुए शामिल
निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि यहां पिछले चार दिन से काम चल रहा था। जेसीबी से गड्ढ़े कराए गए। आरएसी जवानों की पूरी टीम एलन के साथ लगी। अशोक, कनेर, अमरूद, अनार, नीम, पीपल, शीशम, गुलमोहर आदि पौधे लगाए गए। पौधारोपण में आरएसी के 300 जवानों तथा एलन के 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 26 कट्टे खाद, 4 टैंकर पानी, 30 ट्रॉली मिट्टी का उपयोग किया गया।
डाहरा जीएसएस पर पौधारोपण
हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत राजस्थान विद्युत प्रसारण मजदूर कांग्रेस इंटक ने 220 केवी जीएसएस डाहरा परिसर में 90 पौधे लगाए और उन्हें बड़े करने का संकल्प लिया। यहां करीब 150 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अधीक्षक अभियंता तुलसीराम व अधिशासी अभियंता विनोद गोढवाल व अन्य कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया।
कोटा. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार सुबह काला तालाब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 21 छायादार पौधे लगाए। वहीं गंगायचा स्थित राउप्रावि में 11 पौधे लगाए गए। इसमें बड़, पीपल व शीशम के पौधे लगाए गए।
इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकुट नागर ने बताया कि पेड़ पौधे हमें हरियाली व फ ल-फू ल ही नहीं देते, बल्कि स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक मित्र भी होते हैं। आयुर्वेद में भी वृक्षों को महत्व दिया गया है। इसलिए पेड़ों की रक्षा करना सभी का दायित्व है। इससे पहले शुक्रवार को भी मोर्चा की ओर से नयाखेड़ा स्कूल में करीब 50 पौधे लगाए गए थे।
इस मौके पर किसान मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, महामंत्री हुसैन देशवाली, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जिला मंत्री शशिकांत, प्रवक्ता अर्जुन नागर, पिंकू सिंह, मण्डल अध्यक्ष गोविंद, तेजपाल, महेश कुमार, दिलीप, नरेन्द्र नागर, मनीष नागर, धनपाल मालव कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लायन्स क्लब कोटा रॉयल द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनाथपुरम में अशोक के 11 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राखी गौतम, लायन्स क्लब कोटा रॉयल के सचिव व प्रधानाचार्य यदुनन्दन गौतम, कमेटी के चेयरमैन विकास शर्मा **** विद्यालय के अध्यापक व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा पौधों को बचाने का संकल्प लिया।
डीसीएम क्षेत्र में वार्ड संख्या 30 स्थित प्रेमनगर तृतीय अफोर्डेबल आवासीय योजना परिसर की पुलिस चौकी व आसपास के इलाकों में पौधारोपण किया गया। पार्षद मोनूकुमारी मेघवाल के नेतृत्व में 150 पौधे रोपे गए। पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके पेड़ होने तक देखभाल का संकल्प लिया गया। पार्षद ने कहा कि पयार्वरण संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करना जरूरी है। इस दौरान दौलतराम, कमल मेघवाल, हनुमान प्रसाद एवं राम पालीवाल आदि मौजूद थे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
6 Aug 2017, 5:23 PM IST
बड़ी खबरें
View All



