5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख के पीछे लगे शूटर, एयरपोर्ट पहुंचते ही किया फायर, पुलिस ने पीछा कर 120 किमी दूर से दबौचा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

रेलवे स्टेशन से तीन युवक तमंचा लेकर शाहरूख के पीछे लग गए। एयरोड्रम सर्किल पर मौका नहीं मिला तो एयरपोर्ट के सामने पहुंचते ही कर दिया फायर
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 09, 2018

Gun Shoot on Shahrukh Khan

शाहरूख के पीछे लगे शूटर, एयरपोर्ट पहुंचते ही किया फायर, पुलिस ने पीछा कर 120 किमी दूर से दबौचा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले हवाई अड्डे के सामने दिनदहाड़े फायर करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को सवाईमाधोपुर से गिरफ्तार किया, जबकि दो मुख्य आरोपितों की तलाश के लिए टीमें बाहर गई हुई हैं। आरोपितों ने जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए एक जने का पीछा कर उस पर फायर किया था।

OMG! 44 डिग्री टेम्प्रेचर में कोटा की सड़कों पर मच गई भगदड़, देखिए तस्वीरों में...

थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि 4 जून को फायरिंग की घटना हुई थी। टोंक जिले के उनियारा स्थित झालरा हाल हवाई अड्डे के सामने गन्ने के रस का ठेला लगाने वाले गजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। फायर में गजेन्द्र की अंगुली पर चोट लगी थी। उसने बताया था कि दो बाइक पर 2-2 जने थे। एसपी अंशुमान भौमिया ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया। टीमों ने मुखबिरों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए।

BIG NEWS: वकील तो छोडि़ए 'मुंशी' तक नहीं बन पाएंगे राजस्थान के Law Graduate Students

मुखबिर से सूचना मिली कि फायर करने वालों में से कुछ लोग कोटा से करीब 120 किलोमीटर दूर सवाईमाधोपुर में हैं। इस पर उनके नेतृत्व में टीम वहां गई। वहां दोस्त के किराए के मकान में रह रहे तीन जनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों में पूनम कॉलोनी निवासी सुमन वर्मा (19), रणजीत कॉलोनी सोगरिया निवासी गजेन्द्र सिंह (20) व नई बस्ती सोगरिया निवासी उदयसिंह उर्फ राजा (20) शामिल हैं, जबकि दो अन्य आरोपितों गौरव व आशु की तलाश की जा रही है।

Read More: हैवानियत: पड़ोसी बना शैतान, मासूम के मुंह में बिजली का तार डाल लगा दिया करंट, हालत नाजुक


इसलिए किया फायर
सीआई मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनकी शाहरुख से दुश्मनी है। शाहरुख के भाई ने कुछ समय पहले आशु के पिता पर चाकू से हमला किया था। बदला लेने के लिए ही उन्होंने बाइक पर जाते समय शाहरुख का पीछा किया। हवाई अड्डे के सामने पहुंचते ही गौरव ने शाहरुख पर फायर किया, लेकिन वह निशाना चूक गया और गोली गोली गन्ने के रस का ठेला लगाने वाले के लग गई।