अखिल भारतीय गायनेकोलॉजिस्ट्स संस्था के ऑर्गनाइजिंग सचिव एचपी पटनायक ने बताया कि अखिल भारतीय गायनेकोलॉजिस्ट्स की (फोकसी) कॉन्फ्रेंस १७ से २१ जनवरी तक ओडि़सा में होगी, जिसमें करीब १० हजार विशेषज्ञ जुटेंगे। इस बार चार सब्जेक्ट पर मंथन होगा। इसमें महिलाओं के बार-बार गर्भापात के कारण व निवारण, महिला के बांझपन, नए आधुनिक गर्भनिरोधक पद्धति, गायनेकोलॉजिस्ट्स अपने एक्सपर्ट काम के अलावा अन्य कामों को प्राथमिकता देने पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में पहली बार राजनैतिक, एडवोकेट, वित्त मैनेजर, टेक्निकल एक्सपर्ट भी रहेंगे। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की सिस्टर शिवानी और पूड्डूचेरी के विख्यात फिलोसोपर मनोजदास रहेंगे।