बूंदी जिले में कई गांव में हुई ओलावृष्टि
बूंदी. जिले में दोपहर 12 बजे बाद अचानक बादल छा गए। इसके बाद कई जगहों पर बारिश हुई तो कहीं बारिश के साथ ओले भी गिरे। बूंदी शहर में रिमझिम बारिश हुई जो करीब 20 मिनट हुई। इधर, हिण्डोली में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी फसल आड़ी पड़ गई। ग्राम रघुनाथपुरा, टहला, बोरखेड़ा, बरवास सहित कई गांव में ओलावृष्टि की जानकारी है। इसके अलावा तालेड़ा, बड़ानयागांव, जजावर सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई।