टोल मैनेजर दीपक उपाध्याय ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि २६ जून की देर रात दो ओवरलोड ट्रक हैंगिंग ब्रिज टोल से गुजरने लगे। उन्हें रोककर चालकों से पर्ची दिखाने को कहा तो उनके पास पर्ची नहीं थी। ट्रक ओवरलोड होने पर टोल की पर्ची कटवाने को कहा तो वे इसके लिए भी राजी नहीं हुए। अगले दिन सुबह उन्होंने कई लोगों को फोन कर बुला लिया। उन्होंने जबरन दबाव बनाया और कुछ देर के लिए हाइवे जाम कर दिया। साथ ही, एक भाजपा नेता के नाम की धमकी दी कि ये ट्रक उनके हैं। उन्हें बिना पर्ची नहीं गुजरने दिया तो वे उन्हें कभी भी यहां से उठाकर जान से मार देंगे।