17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News : पिकनिक मनाने गए लोग गेपरनाथ नाला उफनने से फंसे

नाले के पास मौजूद 80 से ज्यादा लोग फंसे, पुलिस व सिविल डिफेंस टीम ने रस्से की मदद से बाहर सुरक्षित निकाला
2 min read
Google source verification
Heavy monsoon rain in kota

Heavy monsoon rain in kota

कोटा. हाड़ौती में रविवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। कोटा शहर समेत पठारी क्षेत्र में बारिश होने से गेपरनाथ का नाला उफन गया। गेपरनाथ में भोले के दर्शन करने गए श्रद्धालु नाले में तेज बहाव आने से फंस गए। देर रात तक पुलिस व सिविल डिफेंस ने सभी लोगों को रस्से के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला।

गेपरनाथ में रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर से लौटते समय बारिश आने के बाद नाले में उफान आ गया। इससे दोनों तरफ श्रद्धालु फंस गए। सीआई ओमप्रकाश ने बताया कि नाले में काफी तेज बहाव था और वहां पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने रस्से की सहायता से फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Read More : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व श्रद्धा का केन्द्र पाड़ाझर महादेव मंदिर का निखरेगा रूप.....

इधर, कोटा शहर में दोपहर में करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। इससे पहले रात को भी रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद उमस बढ़ गई। जिले के रावतभाटा, सांगोद व इटावा में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


बूंदी जिले में बादल मेहरबान रहे। बूंदी में साढ़े बारह बजे के करीब आधा घंटे तथा इन्द्रगढ़ में साढ़े तीन बजे आधे घंटे तेज बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। नदी-नालों में पानी की आवक हुई।

Read More : एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार, देशभर में फैला है नेटवर्क

केशवरायपाटन व कापरेन में अच्छी बारिश हुई। शाम पांच बजे तक बूंदी में 25, के.पाटन में 2, इन्द्रगढ़ में 13, तालेड़ा में 5, नैनवां में 19, हिण्डोली में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारां जिले में कुछ कस्बों में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को कोई राहत नहीं मिली। लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले में उमस रही।