18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से चंबल उफानी, कोटा बैराज के 9 और गांधी सागर के 5 गेट खोले, राणा प्रताप से छोड़ा 1 लाख क्यूसेक पानी
Play video

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से चंबल उफानी, कोटा बैराज के 9 और गांधी सागर के 5 गेट खोले, राणा प्रताप से छोड़ा 1 लाख क्यूसेक पानी

Heavy Rain, kota Barrage, Gandhi Sagar Dam: मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश से चंबल उफन गई। कोटा बैराज के 9 और गांधी सागर के 5 गेट खोले गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 09, 2019

कोटा. मध्यप्रदेश में भारी बारिश ( Heavy Rain ) होने से रविवार को चम्बल नदी ( Chambal Rivar ) के सबसे बड़े बांध गांधी सागर ( Gandhi Sagar Dam ) में पानी की आवक तेज हो गई है। इस कारण गांधी सागर से एक लाख क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी है। इसके चलते शाम को कोटा बैराज ( kota Barrage ) के नौ गेट खोल कर एक लाख 18 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। प्रशासन ने चम्बल की डाउन स्ट्रीम के नीचले इलाकों में मुनादी करवा दी।

Watch: 13 साल में पहली बार गांधी सागर के खुले 12 गेट, राणा प्रताप और जवाहर सागर के खुले 9-9 गेट, बस्तियां खाली करवाई

वहीं, रावतभाटा में तेज बारिश व मध्यप्रदेश से जबरदस्त पानी की आवक होने से गांधी सागर के 5 सलूज व राणा प्रताप सागर के 3 क्रेश गेेट खोले गए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पूरणचंद मेघवाल ने बताया कि गांधी सागर के 3 गेट शाम साढ़े छह बजे खोले गए। इसके बाद 2 गेट रात 8 बजे खोले गए। इसी तरह राणाप्रताप सागर के 2 गेट शाम 6 बजे व 1 गेट रात आठ बजे खोला गया।

BIG News: भरत सिंह का पॉलीटिकल फायर, हिंसक पशु हैं आज के नेता, जानिए किस और है निशाना

गांधी सागर से 98 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जबकि जलस्तर 1311.32 फीट है। वहीं, राणा प्रताप सागर से 1 लाख 2 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पन बिजली घर से 13 हजार क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में राणा प्रताप सागर का जल स्तर 1157.38 फीट बना हुआ है।

BIG News: दूधाखेड़ी माता की दानपेटी से बरसा धन , मिले उत्तर कोरिया के 1000 के नोट, 3 दिन तक चली गिनती

कोटा ज‍िले के सुल्तानपुर क्षेत्र में रविवार को फिर तेज बारिश हुई। दोपहर 3 बजे आसमान में काली घटाएं छाई। शाम सवा 4 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि शाम 6 बजे तेज बरसात में बदल गई। सड़कों पानी भर गया। तेजाजी मेले में कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, किसानों के चेहरे भी मुरझा गए है। खेतों में सोयाबीन व उड़द के साथ अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है।