17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
रेट अलर्ट घोषित: हाड़ौती में 28 घंटे से लगातार भारी बारिश जारी, नदियां उफनी, गांव बने टापू, टीले पर फंसे 5 युवक
Play video

रेट अलर्ट घोषित: हाड़ौती में 28 घंटे से लगातार भारी बारिश जारी, नदियां उफनी, गांव बने टापू, टीले पर फंसे 5 युवक

Heavy Rain, flood in kota Division: हाड़ौती में लगातार 28 घंटे से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक रेट अलर्ट जारी किया है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 15, 2019

कोटा. बंगाल की खाड़ी से उठे मानसून से हाड़ौती एक बार फिर तर-बतर हो गया। कोटा में मंगलवार देर रात 12.35 बजे से झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) का दौर शुरू हुआ जो तड़के 4 बजे तक जारी रहा। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो गुरुवार सुबह 10 बजे तक लगातार जारी है। कोटा में 28 घंटे में करीब 8.28 इंच बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम तक कोटा बैराज ( Kota Barrage ) के 13 गेट पांच फीट ऊपर तक खोले गए। वहीं, गुरुवार सुबह 10 बजे तक 4 गेट खोलकर 24 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। ( Kota Barrage gates opened ) भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। ( colonies submerged ) लोग घरों में कैद हो गए। जगह-जगह रेस्क्यू टीम ( Rescue team ) पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो दिन से दौड़ती नजर आ रही है। हाड़ौती में कई मार्ग बंध हो गए। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ( weather department ) ने रेड अलर्ट ( Red alert ) जारी कर दिया है।

watch: 8 घंटे तेज बारिश से कोटा की कई कॉलोनियां जलमग्न, घर-दुकानों में भरा 3 फीट पानी

बूंदी : जैतसागर के 7 खोले गए
लगातार बारिश होने से बूंदी शहर पानी-पानी हो गया। जैतसागर के 7 खोले गए है। जिनमें 3 गेट एक-एक फीट तथा चार गेट डेढ़-डेढ़ फीट तथ नवल सागर के चार गेट दस-दस इंच खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। गुढ़ा बांध के लबालब होने से चार गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। जिसके चलते मेज नदी में उफान आ गया। भंडेड़ा क्षेत्र के कालानला-बांसी मार्ग पर मेज नदी की पुलिया से गुजरते समय एक राहगीर की मोटरसाइकिल बह गई।

Live video: कोटा में देर रात सड़क पर दौड़ता रहा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

चालक को ग्रामीणों को बहने से बचा लिया। नमाना क्षेत्र के चांदा का तालाब बांध पर चादर चल गई। बांध पर दो फीट की चादर चल रही है। नैनवां क्षेत्र का कासपुरिया के निकट एनएच 148 डी का कच्चा नाला अवरुद्ध होने से कासपुरिया गांव में पानी घुस गया। जिसके चलते दो कच्चे मकान ढह गए। केशवरायाटन में बारिश का पानी तहसील उपखंड कार्यालय परिसर में घुस गया। बूंदी में 107, तालेड़ा में 115, के.पाटन में 106, नैनवां में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई।

watch: हाड़ौती में मूसलाधार बारिश से कोटा में चंबल तो बूंदी में मेज नदी उफनी, बैराज और गुढाबांध के खुले 4-4 गेट

कालीसिंध बांध के चार गेट खुले
झालावाड़ जिले में दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। जोरदार बारिश के चलते छोटी कालीसिंध नदी उफान पर आ गई। चंवली बांध 354 मीटर के लेवल पर आ गया है। वहीं कालीसिंध बांध फुल होने पर चार गेट खोलकर 32 हजार 712 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जिले गागरोन, कालीखार, भीमली, रेवा, मोगरा, विनायका बांध फुल हो चुके हैं।

weather update: राजस्थान में यहां आसमान में काली घटाएं देख कांप उठता है लोगों का कलेजा…

एक टीले पर पांच युवक फंसे
बारां जिले में रुकरुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश से नदी नालों में उफान आ रहा है। बुधवार शाम को किशनगंज क्षेत्र के कागला बमोरी गांव के समीप परवन नदी में एक टीले पर पांच युवक फंस गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें निकालने का अभियान शुरू किया है। उधर, कोटा के बड़ौद कस्बे में कालीसिंध में पैर फिसलने से एक युवक बह गया। दीगोद में एक ट्रैक्टर सवार की पानी में गिरने से मौत हो गई।

BIG News: यहां हर साल बारिश में दफन हो जाते हैं किसानों के अरमान और बच्चों के सपने

जवाहर सागर के तीन गेट खोले गए। इसके बाद कोटा बैराज के 13 गेट खोल 5-5 फीट खोलकर 78 हजार क्यूसेक पानी की निकासी गई। इस मानसून में पहली बार बैराज के इतने गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। (देखें पेज 14 भी)