
कोटा. हाड़ौती में इन्द्रदेव ऐसे मेहरबान हुए कि संभाग की पांच बड़ी नदियां उफन गई। ( Rivar’s Overflow ) बुधवार शाम से शुरू हुआ झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) का दौर पांचवे दिन सोमवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इससे नदि-नालों में उफान आ गया। ( flood in kota Division ) बारां-बूंदी के दर्जनों गांव टापू बन गए ( village Became island ) तो खातौली-श्योपुर, इटावा-सवाईमाधोपुर मार्ग, नमाना-बरूंधन, श्यामू-नमाना व बूंदी-नमाना मार्ग बंद हो गए। वहीं, कोटा की सड़कें दरिया बन गई और कॉलोनियां जलमग्न हो गई। ( heavy rain in kota Division ) शहर की देवली अरब व कैथून रोड स्थित कॉटिल्य नगर कॉलोनियों में 7 फीट पानी भर गया। लोग घरों में कैद हो गए। प्रशासन की सूचना पर एनडीआरएफ टीम प्रभावित इलाकों में पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। एनडीआरएफ ने मोर्चा संभालते हुए कॉलोनियों में बोट के माध्यम में घरों में कैद लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।
मकानों में भरा नाले का गंदा पानी
शहर के अनन्तपुरा व बराड़ा बस्ती, प्रेम नगर प्रथम, जवाहर नगर, पुलिस लाइन क्वार्टर, देवली अरब, कौटिल्य नगर, साजीदेहड़ा बस्ती, चंबल गार्डन बस्ती, सब्जीमंडी, घंटाघर, रेलवे स्टेशन स्थित बस्तियों व कॉलोनियों में सड़कों व नाले का गंदा पानी भर गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोकसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर को दिए निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों की जानकारी लेकर कोटा कलक्टर से वार्ता की और कॉलोनियों व बस्तियों में भरे पानी की निकासी व लोगों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। बिरला कोटा व बूंदी जिले में बारिश के बाद उत्पन्न हुए हालातों की लगातार जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए।
युवक को लगा बिजली का तेज झटका, आईसीयू में भर्ती
सूरसागर बस्ती में घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इसी दौरान युवक को बिजली को जोरदार करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।