18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में 15 मिनट की बारिश से ही उफन गई पार्वती नदी, खातौली-श्योपुर मार्ग फिर हुआ बंद
Play video

कोटा में 15 मिनट की बारिश से ही उफन गई पार्वती नदी, खातौली-श्योपुर मार्ग फिर हुआ बंद

Heavy rain, flood, parvati Rivar Overflow: कोटा में सोमवार को 15 मिनट की तेज बारिश में ही पार्वती नदी फिर से उफान पर आ गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 30, 2019

कोटा. जिले में सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई। ( Heavy Rain ) अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। सांगोद में सांय करीब सवा चार बजे से पन्द्रह मिनट तेज बारिश ( Heavy Rain ) हुई। चेचट में दिन में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। सुल्तानपुर में लोग उमस से परेशान रहे। इटावा में धूप खिली और मौसम साफ रहा। पार्वती नदी ( Parvati river Overflow ) में फिर उफान आने से खातौली-श्योपुर मार्ग ( Sheopur & Khatauli Road ) दोपहर करीब बारह बजे से फिर बंद हो गया। शाम पांच बजे करीब खातौली के निकट पार्वती के पुल पर करीब सात फीट पानी की चादर चल रही थी।

Video: कोटा में लगातार 5 दिन तेज बारिश से बिगड़े हालात, कॉलोनियों में 7 फीट पानी, लोग घरों में कैद, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

पन्द्रह मिनट तेज बारिश
सांगोद. सांगोद क्षेत्र में तेज बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से मौसम साफ रहने के बाद दोपहर करीब चार बजे पन्द्रह मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश से सड़कों व गलियों में पानी बह निकला। इससे पूर्व रविवार रात भी रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। सोमवार सुबह से आसमान में काली घटाएं छाई बारिश नहीं हुई। सांय करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई जो करीब पन्द्रह मिनट तक जारी रही।

Read More: हाड़ौती में लगातार 11 घंटे से झमाझम बारिश, कोटा की सड़कों पर 3 फीट पानी, बारां में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रिमझिम बारिश
रावतभाटा. अलसुबह से छाए रहे बादलों ने आखिर सोमवार शाम पौने चार बजे चुप्पी तोड़ी। आधे घंटे रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद हवा नहीं चलने से उमस हो गई। शहरी सहित आसपास के क्षेत्र में अलसुबह से बादल छाए रहे। सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा। ठंडी हवाएं चलने से आमजन को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर एक बजे कुछ देर तक हल्की फुहार चली। इसके बाद शाम पौने चार बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे चली। बारिश से सड़क पर कई जगह कीचड़ हो गया। इसके बाद बादल छाए रहे। हवा नहीं चलने से उमस में तेजी आई।

BIG News: तेज बारिश से उफनी हाड़ौती की 5 बड़ी नदियां, दर्जनों गांव बने टापू, राजस्थान से मध्यप्रदेश तक रास्ते हो गए बंद

कुंड में भरा पानी
लगातार दो दिन से चली बारिश से बाडोलिया शिव मन्दिर के कुंड में पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुंड काफी साल बाद भरा है। वहीं मन्दिर के मुख्य द्वार के बाहर कीचड़ हो गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतें हुई।

Read More: बड़ी खबर: लोकसभा अध्यक्ष के प्रोटोकॉल में चिकित्सा विभाग की बड़ी चूक, कर्मचारी को नौकरी से हटाया

सड़क पर फंसा
कुंडाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरझनी के पास काली मिट्टी होने से कीचड़ गया। दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को आने जाने में दिक्कतें हुई। कई दुपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसल गए। दोपहर को रावतभाटा से रामगंजमंडी जा रही पिकअप कीचड़ में फंस गई। इससे अन्य वाहनों को भी आने जाने में दिक्कतें हुई। वाहन चालक ने जेसीबी मंगवाई। करीब एक घंटे की मशक्कत से उसे बाहर निकाला गया।