17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में फिर से तेज बारिश शुरू, बैराज के 10 गेट खोले, हाड़ौती की सभी बड़ी नदियां उफनी, रेड अलर्ट जारी
Play video

कोटा में फिर से तेज बारिश शुरू, बैराज के 10 गेट खोले, हाड़ौती की सभी बड़ी नदियां उफनी, रेड अलर्ट जारी

Heavy Rain, kota Barrage, Chimbal river Overflow : हाड़ौती में तेज बारिश का दौर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 15, 2019

कोटा. हाड़ौती में तेज बारिश ( Heavy rain ) का दौर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मंगलवार देर रात 12.35 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई जो तड़के 4 बजे तक जारी रही। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे फिर से झमाझम बारिश का शुरू हुई जो गुरुवार सुबह 10 बजे तक लगातार जारी रही। कोटा में तकरीबन 29 घंटे में करीब 8.30 इंच बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम तक कोटा बैराज ( Kota Barrage gates opened ) के 13 गेट पांच फीट ऊपर तक खोले गए।

Read More: रेट अलर्ट घोषित: हाड़ौती में 28 घंटे से लगातार भारी बारिश जारी, नदियां उफनी, गांव बने टापू, टीले पर फंसे 5 युवक

वहीं, गुरुवार सुबह 10 बजे तक 4 गेट खोलकर 24 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे फिर से 10 गेट खोलकर 60 हजार 600 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इससे चंबल नदी ( Chimbal river) उफन गई। जवाहर सागर बांध में से 49 हजार 164 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

Read More: मातम में बदली राखी की खुशियां, भड़का प्रताप में डूबे दो भाइयों की दर्दनाक मौत, बहनों की चित्कार से कांप उठा कलेजा

इसके अलावा मशीनों से 11 हजार 124 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। लोग घरों में कैद हो गए। ( colonies submerged ) जगह-जगह रेस्क्यू टीम पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए दौड़ती नजर आ रही है। हाड़ौती में कई मार्ग बंध हो गए। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ( weather department ) 15 अगस्त तक रेड अलर्ट ( Red alert ) जारी कर दिया है।

Read More: उफनती नदी के साथ सेल्फी ले रहा युवक काली सिंध में बहा, कोटा से पहुंची रेस्क्यू टीम, तलाश जारी

बूंदी जैतसागर भी उफना
लगातार बारिश होने से बूंदी शहर पानी-पानी हो गया। जैतसागर के 7 खोले गए है। जिनमें 3 गेट एक-एक फीट तथा चार गेट डेढ़-डेढ़ फीट तथ नवल सागर के चार गेट दस-दस इंच खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। गुढ़ा बांध के लबालब होने से चार गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। जिसके चलते मेज नदी में उफान आ गया।

weather update : 10 साल में पहली बार कोटा में आई वो खौफनाक रात, मंजर याद आया तो कांप उठी रूह

भंडेड़ा क्षेत्र के कालानला-बांसी मार्ग पर मेज नदी की पुलिया से गुजरते समय एक राहगीर की मोटरसाइकिल बह गई। चालक को ग्रामीणों को बहने से बचा लिया। नमाना क्षेत्र के चांदा का तालाब बांध पर चादर चल गई। बांध पर दो फीट की चादर चल रही है। नैनवां क्षेत्र का कासपुरिया के निकट एनएच 148 डी का कच्चा नाला अवरुद्ध होने से कासपुरिया गांव में पानी घुस गया। जिसके चलते दो कच्चे मकान ढह गए। केशवरायाटन में बारिश का पानी तहसील उपखंड कार्यालय परिसर में घुस गया। बूंदी में 107, तालेड़ा में 115, के.पाटन में 106, नैनवां में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कालीसिंध बांध के खुले गेट
झालावाड़ जिले में दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। जोरदार बारिश के चलते छोटी कालीसिंध नदी उफान पर आ गई। चंवली बांध 354 मीटर के लेवल पर आ गया है। वहीं कालीसिंध बांध फुल होने पर चार गेट खोलकर 32 हजार 712 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जिले गागरोन, कालीखार, भीमली, रेवा, मोगरा, विनायका बांध फुल हो चुके हैं।