17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Weather Update: चंबल का सबसे बड़ा गांधी सागर बांध के खुले 3 गेट, राणा प्रताप भी उफना
Play video

Weather Update: चंबल का सबसे बड़ा गांधी सागर बांध के खुले 3 गेट, राणा प्रताप भी उफना

Heavy Rain, Gandhi Sagar Dam: मध्यप्रदेश से लगातार पानी की तेज आवक से गांधी सागर के तीन गेट खोलने पड़ गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 02, 2019

रावतभाटा. तेज बारिश व मध्यप्रदेश में पानी की आवक ज्यादा होने पर रविवार देर शाम गांधी सागर के तीन गेट व राणा प्रताप सागर के दो गेट खोले हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पूरणचंद मेघवाल ने बताया कि गांधी सागर बांध के तीन गेट खोलकर 58 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

Watch: 13 साल में पहली बार गांधी सागर के खुले 12 गेट, राणा प्रताप और जवाहर सागर के खुले 9-9 गेट, बस्तियां खाली करवाई

गांधी सागर में पानी की आवक 26 हजार 385 क्यूसेक थी। बांध का जलस्तर 1310.63 फीट पर था। पानी का जलस्तर 1309 स्तर पर रखना है। इसी तरह से राणा प्रताप सागर बांध के 7 व 9 नंबर क्रेश गेट खोले गए हैं। यह गेट शाम करीब पौने आठ बजे खोले गए। पानी की आवक 13 हजार 222 क्यूसेक बनी हुई थी।

Read More: चंबल और मेज नदी में जबरदस्त उफान, गांधी सागर-राणाप्रताप बांध लबालब, युवक नदी में बहा, ये मार्ग हुए बंद

वर्तमान में राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर 1156.92 पर है, जबकि पन बिजली घर की मशीनें चलाकर 7 हजार 293 क्यूसेक पानी निकासी की जा रही थी। बांध का जलस्तर 1156 फीट के ऊपर बनाए रखना है। दोनों गेटों से 64 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

Read More: चंबल और मेज नदी में जबरदस्त उफान, गांधी सागर-राणाप्रताप बांध लबालब, युवक नदी में बहा, ये मार्ग हुए बंद

जान खतरे में डालकर लेते रहे पानी के मजे
राणा प्रताप सागर बांध के दो गेट खुलना शाम चार बजे ही तय हो गया। इसको लेकर सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया जा रहा था। उधर राणा प्रताप सागर बांध के डाउन स्ट्रीम में बांध के गेटों के सामने कई युवक घूम रहे थे। बार-बार सायरन बजने की भी युवकों ने कोई परवा नहीं की। सिंचाई विभाग ने पुलिस को सूचना दी। बाद में जवानों ने युवकों को हटाया।

Read More: किसानों के लिए खुशखबरी: अन्नदाता की आय दोगुनी करने को राजस्थान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, अब नहीं डूबेगा पैसा

भोपाल से आई टीम
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राणप्रताप सागर के गेट सात में ठोस मलबा या अन्य कोई पदार्थ आने से गेट पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा था। इसको लेकर भोपाल से टीम देर शाम को रावतभाटा पहुंची, लेकिन बांध में पानी की आवक ज्यादा होने से गेट नंबर 7 व 9 खोले। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी का जलस्तर पूरा होने पर गेट बंद किया जाएगा। यदि सात नम्बर गेट बंद हो गया तो ठीक है। अन्यथा मरम्मत कराई जाएगी।