
लो आ गई खुशियों की घड़ी
कोटा. कोरोना टीकाकरण को लेकर नए साल में खुशखबर आई है। केन्द्र सरकार के देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया। देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। कोटा जिले में भी इसी दिन खुशियों का टीका लगेगा। चिकित्सा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। कोटा जिले में 12 सेंटरों का चयन किया गया। जहां कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। पहले चरण में हेल्थ वर्कर को टीका लगाया जाएगा। कोटा जिले में 17 हजार हेल्थ वर्कर का अब तक चयन किया जा चुका है।
हालांकि चयन का कार्य और चल रहा है। उसके बाद द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन पुलिसकर्मी, होमगार्ड व अन्य वर्कर आएंगे। तृतीय चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के लोग जो पहले किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त है। उनको टीका लगाया जाएगा। हालांकि भारत में बनी दो कोरोना वैक्सीन को सरकार मंजूरी दे चुकी है। इसमें कौनसी वैक्सीन आएगी। इसकी घोषणा नहीं की गई।
एक सेंटर पर अधिकतम 100 व न्यूनतम 30 जनों को टीका लगेगा। टीके लगाने का कार्य सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगा। 200 सेशन रहेंगे। इसमें 117 सीट रहेगी। वैक्सीनेशन टीम 127 रहेगी।
इन जगहों पर लगेंगे टीके
शहर- विज्ञान नगर सीएचसी- कुन्हाड़ी यूपीएचसी- दादाबाड़ी सीएचसी- न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल- गोविंद नगर यूपीएचसी- अनंतपुरा यूपीएचसी- तलवंडी यूपीएचसी
ग्रामीण - इटावा सीएचसी- सांगोद सीएचसी- सुल्तानपुर सीएचसी- मंडाना सीएचसी- रामगंजमंडी सीएचसी
Published on:
09 Jan 2021 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
