
कोटा. मध्यप्रदेश में लगातार तेज बारिश ( Heavy Rain ) से बांधों में जबरदस्त पानी की आवक बनी हुई है। वहां से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे चंबल नदी ( Chimbal Rivar ) के सबसे बड़े बांध गांधी सागर लबालब हो गया। ( Gandhi Sagar Dam ) पांच गेट खोलकर लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया। चंबल नदी में उफान आने से कोटा बैराज ( Kota Barrage ) के 12 गेट खोल दिए गए। साथ ही 1 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बैराज स्थित निचली बस्तियों में पानी भरने लगा। बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट ( High Alert ) जारी कर दिया है।कोटा शहर में दोपहर 12 बजे करीब तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जो रुक-रुक कर जारी है।
मुनादी करवाकर लोगों से मकान खाली करवाए गए। इससे पहले रविवार रात गांधी सागर के पांच गेट खोले जाने से कोटा बैराज के 9 गेट खोले गए थे। रातभर में एक लाख 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, राणा प्रताप के भी तीन गेट खोलकर एक लाख दो हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
BIG Breaking: झालावाड़ में भारी बारिश से राजस्थान में थमे ट्रेनों के पहिए, चावली नदी उफनी, भीमसागर बांध के खुले दो गेट
झालावाड़ जिले में झालावाड़ जिले में रविवार देर रात से ही झमाझम बारिश का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। लगातार बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया। भीमसागर बांध के दो गेट खोलकर भारी मात्रा में पानी की निकासी की जा रही है। गंगधार उपखण्ड क्षेत्र में तेज सोमवार सुबह दस बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। चौमहला कस्बा जलमग्न हो गया। यहां दिल्ली-मुम्बई रेलवे मार्ग पर पानी भर गया। रेलवे प्रशासन ने यहां ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। ट्रेक पर खड़ी ट्रेनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां रेलवे फाटक के पास बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं, घरों में पानी घुस गया। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
चौमहला कस्बे के कोल्वी रोड, रेलवे फाटक बाहर सड़क पर तीन फीट पानी भरा हुआ है। मां दुर्गा व शिव मंदिर जलमग्न हो गए। लगातार बारिश से अधिकांश फसलें भी नष्ट होने के कगार पर है। तहसील सूत्रों के अनुसार सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घण्टे में 62 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। पिड़ावा में रविवार रात से ही हो रही लगातार तेज बारिश से चवली नदी व पीलिया खाल उफन गई है। वहीं, सुनेल में अरनिया मार्ग पर स्थिति तिरूपति नगर कॉलोनी में बारिश से सड़कों पर पानी भरा हुआ है।