21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहाँ सफाईकर्मी ही बन रहे स्वच्छ भारत अभियान में बाधक, फैला रहे सड़क पर कचरा

शहर की सुंदरता पर लगा रहे दाग, सड़कों पर फैला रहे कचरा, आवागमन के दौरान तेज हवा व झटके से सड़कों पर बिखरता जाता है कचरा ।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jun 25, 2018

sangod

यहाँ नगरपालिका ही बन रही स्वच्छ भारत अभियान में बाधक, सफाईकर्मी फैला रहे सड़क पर कचरा

कोटा . जिले के सांगोद में घरों एवं दुकानों से कचरे के संग्रहण में लगे ऑटो टीपर कर्मचारियों की कार्य में कथित लापरवाही सड़कों की सुंदरता पर दाग लगा रही है।

कर्मचारी खुले ऑटो टीपर में क्षमता से ज्यादा कचरे का परिवहन कर रहे हैं। आवागमन के दौरान कचरा सड़कों पर बिखरता रहता है। जगह-जगह सड़कों पर कचरा फैल जाता है।

Read more: युवक कांग्रेस ने बैराज के समानांतर पुल का किया उद्घाटन ...देखिए तस्वीरें

साफ-सुथरी सड़कों पर फैला कचरा सड़कों को स्वच्छ रखने के पालिका के प्रयासों का मखोल उड़ाता है। उल्लेखनीय है कि यहां घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था में नगरपालिका ने ऑटो टीपर वाहन लगा रखे हैं।

जो मुख्य मार्गों पर लगी दुकानों व घरों से कचरा संग्रहित कर उसे तीन किमी दूर खेराई बीड़ में बने डम्पिंग यार्ड तक लेकर जाते हैं। इसके लिए वाहन कर्मचारी घरों व दुकानों से कचरा संग्रहित करते हैं, लेकिन कई बार कर्मचारी इन वाहनों में इतना कचरा भर लेते हैं कि आवागमन के दौरान यह कचरा तेज हवा व झटके से सड़कों पर बिखरता जाता है।

Read more: स्वच्छता रैंकिंग में कोटा की लम्बी छलांग लेकिन टॉप 100 में नहीं मिली जगह

कचरा सड़क पर ना फैले इसके लिए दुकानदार जिस कचरे को दुकानों में जमा रखते है उसी कचरे को ऑटो टीपर कर्मचारी सड़कों पर फैलाते हुए निकलते हैं।

हिदायत का नहीं कोई असर

कचरा एवं गंदगी मुक्त सड़के कस्बे की सुंदरता का परिचय कराती है। इसके लिए पालिका प्रशासन यहां मुख्य मार्गो की सड़कों व चौराहों पर सुबह व रात्रि में सफाई करवाती है।

read more: भानुप्रताप गैंग का शार्प शूटर 'भीमा' गिरफ्तार

सड़कें साफ-सुथरी रहे इसे लेकर पूर्व में कई बार पालिका जनप्रतिनिधियों ने वाहन कर्मचारियों को क्षमता से अधिक कचरे को वाहनों में नहीं भरने की हिदायत भी दी, लेकिन इसका इन कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा। ऐसे में सड़कों को साफ-सुथरा रखने की पालिका की मंशा को कर्मचारी ही धत्ता बता रहे हैं।

अमृतं जलम : सांसद ने थामी झाड़ू , श्रमदान में जुटे शहरवासी देखिए तस्वीरें..


कर्मचारियों को करेंगे पाबंद

समस्या को लेकर पूर्व में भी कर्मचारियों को कई बार वाहनों में कम कचरे का परिवहन करने की हिदायत दी गई है। इसको लेकर कर्मचारियों को पाबंद किया जाएगा।
प्रदीप सोनी, अध्यक्ष, स्वच्छता समिति नगर पालिका