19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री बोले- बिरला दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के हैडमास्टर, लोकसभा में इतिहास रच भारत को किया गौरान्वित

Lok Sabha Speaker Om Birla: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के हैडमास्टर हैं।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 09, 2019

Lok Sabha Speaker Om Birla

केंद्रीय मंत्री बोले- बिरला दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के हैडमास्टर, लोकसभा में इतिहास रच भारत को किया गौरान्वित

शिक्षा-रक्षा-संघर्ष सम्मान समारोह में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बारे में कहा कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के हैडमास्टर हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के अध्यक्ष बिरला ने इस बार लोकसभा में इतिहास रच दिया है। उनके समय रहते ज्यादा लंबे समय तक लोकसभा चली है।

Read More: लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान: ऐसा इंस्टीट्यूट लाऊंगा कि लंदन के बजाए कोटा में पढऩे आएंगे देश-विदेश के बच्चे

सांसदों को सबसे ज्यादा बोलने का मौका मिला। सबसे ज्यादा बिल लोकसभा में पास हुए हैं। इसके साथ ही एक देश एक विधान को साकार करने वाले आर्टिकल 370 को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस देश का व्यक्ति गौरव महसूस कर रहा है कि मुझे भी हिंदी आती है। वह चाहे दक्षिण में रहता है, लेकिन अपनी टूटी-फूटी हिंदी को सुधारने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Read More: कोटा में बोले एचआरडी मंत्री: जिसे नौकरी नहीं मिलती वो बीएड करता है, फिर खड़ी हो जाती बेरोजगारों की फौज

पूरी दुनिया में बजता है हमारी शिक्षा का डंका
मंत्री निशंक ने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा सशक्त हथियार है जो कुछ भी बदलाव का हथियार बन सकता है। भारत पूरी दुनिया का विश्व गुरु रहा है। हमारी शिक्षा इसलिए श्रेष्ठ थी, जब विश्व में कहीं भी विश्वविद्यालय नहीं था, तब भारत में नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय थे, इसलिए पूरी दुनिया यहां आकर सीखती थी। भारत का जो विजन है, वह पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। पूरी दुनिया विश्व को मार्केट समझती है, जबकि भारत इसे परिवार मानता है। जबकि हमारा मानना है कि परिवार में प्यार होता है और मार्केट में व्यापार होता है।

BIG News: एचआरडी मंत्री का बड़ा बयान: अब आइएएस बनने से भी कठिन होगा शिक्षक बनना

2500 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा में हाड़ौती के ढाई हजार सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान किया गया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सौहार्द सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में हाड़ौतीभर से सेवानिवृत्त शिक्षक व प्रबुद्धजन शामिल हुए।

Read More: भरी सभा में बोले धारीवाल- मंत्रीजी आपके हाथ जोड़ता हूं, कोटा के साथ मत कीजिए भेदभाव, इतिहास तक बदल रही सरकार

लोकसभा अध्यक्ष बिरला तथा केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान पाकर खुशी से खिल उठे। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें स्कूल से कॉलेज तक पढ़ाने वाले शिक्षक प्रेमनारायण शर्मा, आरके गुप्ता, पीएन गुप्ता का भी मंच पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षकों को तिलक लगाकर, मोतियों की माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, नारियल भेंट कर सम्मान किया।

Read More: शिक्षा-रक्षा-संघर्ष के ऐतिहासिक सम्मान की गवाह बनी शिक्षानगरी, पूरी दुनिया ने माना कोटा का लोहा

एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी, बृजेश माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी व नवीन माहेश्वरी ने लोकसभा अध्यक्ष का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, विधायक मदन दिलावर, संदीप शर्मा, पूर्व विधायक हीरालाल नागर, महापौर महेश विजय, जीएमए अध्यक्ष राकेश जैन, विशाल शर्मा मौजूद रहे।