1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक करतूत : पति व ससुर ने विवाहिता को दो बार बेचा, वसूले लाखों रुपए

पति एवं सास ससुर के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक प्रकरण यहां सामने आया है। एक विवाहिता को उसके पति, सास व ससुर ने दो बार बेच दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 30 Apr 2018, 9:36 PM IST

human trafficking

अन्ता. समाज में पति एवं सास ससुर के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक प्रकरण यहां सामने आया है। इस घटना में निकटवर्ती ग्राम भौंराझेड़ी निवासी एक विवाहिता को उसके पति, सास व ससुर ने दो बार बेच दिया। पांच दिन पूर्व विवाहिता जोधपुर के निकट एक गांव से पास के पुलिस थाने में पहुंची, जहां पुलिस ने उसे पिता के हवाले किया।

Read More: अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों को बेरहमी से पीटा फिर कमरे में बंद कर लात-घूसों से धुना

घटनाक्रम के अनुसार बारां, जिले के किशनगंज कस्बे के निकट एक गांव निवासी सहरिया युवती की शादी पांच साल पूर्व ग्राम भौंराझेड़ी के युवक से हुई थी। पीडि़ता का कहना है कि एक माह पूर्व उसके ससुर ने 90 हजार लेकर कोटा जिले के सड़ीजा बावड़ी में एक माली युवक से उसकी जबरन शादी करा दी। यहां आठ दिन रहने के बाद महिला मौका पाकर भाग निकली एवं बारां आ गई। यहां से उसका ससुर उसे वापस ले गया, लेकिन तीन दिन बाद झालरापाटन किसी परिचित देवराज के यहां छोड़ आया। बाद में महिला को पति ने पिता से मिलाने के बहाने कोटा बुलाया। जहां देवराज उसकी पत्नी एवं पीडि़ता के ससुर सहित जोधपुर निवासी पप्पू मिला। चारों उसे जबरन जोधपुर ले गए, जहां 1.20 लाख लेकर चुन्नूराम के हवाले कर दिया।

OMG: ये क्या हुआ कोटावासियों, अब ट्रेन की जगह बस से यात्रा करवा रहा कोटा रेलवे...जानिए क्यों

पत्नी की तरह रखा
चुन्नूराम ने महिला को जोधपुर के निकट ग्राम ओसिया से आगे नेखा रोड पर स्थित अपने घर पर रखकर पति की तरह सम्बन्ध बनाए। एक पखवाड़े बाद मौका पाकर पीडि़ता फिर चंगुल से छूटकर निकटवर्ती ओसियां थाने पहुंची तथा आपबीती सुनाई।

Read More: देखिए कोटा में 125 साल पहले कैसे लिखे जाते थे निकाहनामें, जर्जर कागजों में आज भी कायम है निशानियां

पीडि़ता के पिता का कहना है कि पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर वह 25 अप्रेल को ओसिया (जोधपुर) थाने पहुंचा तो उसकी बेटी बदहवाश थी। जिसे लेकर वह गांव आ गया। सोमवार शाम पिता पीडि़ता को अन्ता थाने में पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पीडि़ता का आरोप है कि उसे बेचने के बाद पति ने उसके दोनों बेटे अपने पास रख लिए।