
कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शराबी पति ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या की और फरार हो गया।
मां रुपयों के बारे में पूछतीं तो मारते थे
मृतका के बेटे नवीन व बेटी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि पिता एक साल पहले ही रिटायर्ड हुए थे। वे आए दिन मां से मारपीट करते थे। हम बचाने की कोशिश करते तो वे हमसे भी मारपीट करते थे। शुक्रवार सुबह हम स्कूल में जानकारी मिली कि मां की गला काटकर हत्या कर दी गई।
बच्चों ने आरोप लगाया कि पिता ने चाचा श्रवणलाल को करीब 2.50 लाख रुपए उधार दे रखे थे। मां जब उनसे रुपयों के बारे में पूछती तो वे बताते नहीं थे। चाचा श्रवण के इशारे पर ही वे मां से मारपीट करते थे। बच्चों ने रोते हुए बताया कि मां नहीं रहीं। पिता जेल चले जाएंगे। तीनों भाई बहन को कौन संभालेगा। मृतका के एक बेटा व दो बेटियां हैं।
पुलिस सुनवाई कर लेती तो मां जीवित होती
बच्चों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिता आए दिन मां के साथ मारपीट करते थे। एक बार तो उन्होंने मां का कान काट लिया था और हाथ तोड़ दिया था। बीच बचाव करने पर हमारा भी गला दबाने को कोशिश की। थाने में शिकायत दी तो पुलिस वालों ने यह कहकर टाल दिया कि तुम्हारे घर का मामला है तुम खुद ही निपट लो। पुलिस सुनवाई कर लेती और पिता के खिलाफ कार्रवाई करती तो आज हमारी मां की जान नहीं जाती।
Published on:
11 Aug 2017, 9:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.