23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: अब जयपुर से कोटा आएगी ट्रिपल आईटी, 128 करोड़ से यहां बनेगी आलीशान बिल्डिंग

जयपुर एमएनआईटी में संचालित IIIT जल्द कोटा शिफ्ट हो जाएगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 29 May 2018, 10:33 AM IST

IIIT Kota

खुशखबरी: अब जयपुर से कोटा आएगी ट्रिपल आईटी, 128 करोड़ से यहां बनेगी आलीशान बिल्डिंग

कोटा/जयपुर . पिछले पांच शैक्षणिक सत्रों से जयपुर ? एमएनआईटी में संचालित कोटा ट्रिपल आईटी के जल्द कोटा स्थानांतरित होने का रास्ता खुल गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कोटा में नए परिसर का निरीक्षण केन्द्रीय दल से कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है।

Big News: राजस्थान पुलिस ने सरकार को चेताया, 2 दिन बाद हाड़ौती में बिगड़ जाएगी कानून व्यवस्था!

मुख्य सचिव डी.बी.ग़ुप्ता जल्द ट्रिपल आईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक बुलाएंगे। इसमें संस्थान की शिफ्टिंग की रूपरेखा तैयार होगी। इस बारे में सचिवालय में सोमवार को माहेश्वरी और गुप्ता की मौजूदगी में हुई विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक में सहमति बनी है। शुरुआत में ट्रिपल आईटी को तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में नवनिर्मित एक परिसर में संचालित किया जाएगा। बाद में भवन निर्माण करा लिया जाएगा।

OMG: कोटा यूनिवर्सिटी ने 4 लाख खर्च कर राज्यपाल समेत 70 मेहमानों को खिला दिया घटिया खाना

राज्य तैयार, केन्द्र से मांगा हिस्सा
कोटा में ट्रिपल आईटी का आधारभूत ढ़ांचा निर्माण पर कुल 128 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। इसमें से 50 प्रतिशत हिस्सा केन्द्र का, 35 प्रतिशत राज्य और शेष 15 प्रतिशत हिस्सा उद्योगों के जरिए आना है। राज्य सरकार ने अपने 35 प्रतिशत हिस्से को लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। तीन उद्योगों ने भी 15 प्रतिशत हिस्सा सरकार को दे दिया है। माहेश्वरी ने अब केन्द्र का हिस्सा देने के लिए भी जावड़ेकर से अनुरोध किया है।

Read More: मौसम विभाग की चेतावनी: राजस्थान के लिए बेहद खतरनाक है यह 5 दिन, भूलकर भी घर से बाहर न रखे कदम



चारदीवारी का काम पूरा
कोटा के रानपुर में ट्रिपल आईटी की स्थापना के लिए सरकार ने 100 एकड भूमि नि:शुल्क आवंटित की थी। इस पर चारदीवारी का निर्माण भी हो गया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ट्रिपल आईटी नए सत्र में कोटा में संचालित हो। जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। केन्द्र से उसके हिस्से की धनराशि भी मांगी गई है।