
Breaking News: जेईई एडवांस में कोटा ने फिर से जमाई धाक, टॉप-10 में से 5 हमारे
कोटा. जेईई एडवांस 2018 में एक बार फिर कोटा का जलवा कायम रहा। अखिल भारतीय स्तर पर सर्वश्रेष्ष्ठ 10 रैंकों में से 5 पर कोटा के छात्रों ने कब्जा जमा लिया। चंडीगढ़ के प्रवण गोयल ने जेईई एडवांस टॉप किया है। जबकि कोटा निवासी छात्र साहिल जैन ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा और कोटा की रहने वाली छात्रा मीनल पारख ने ऑल इंडिया गल्र्स में पहला एवं अखिल भारतीय स्तर पर छठवीं रैंक हासिल की है।
आईआईटी कानपुर ने रविवार को जेईई एडवांस 2018 का परिक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम करीब एक घंटे पहले ही जारी कर दिया गया। चंडीगढ़ निवासी प्रवण गोयल ने 360 अंकों में 337 अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कोटा निवासी छात्र साहिल जैन ने ने 324 अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान किया है।
जबकि कोटा निवासी मीनल पारस ने गल्र्स कैटेगरी में सर्वधिक अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि उनकी ऑल कैटेगरी में अखिल भारतीय स्तर पर छठवीं रैंक रही। इसके साथ ही कोटा के छात्र पवन गोयल अखिल भारतीय स्तर पर चौथी, लय जैन ने नौवीं और नील आर्यन गुप्ता ने दसवीं रैंक हासिल की है।
कोटा में बजे खुशियों के ढोल
जेईई एडवांस 2018 का परिक्षा परिणाम घोषित होते ही कोचिंग नगरी में खुशियों के ढोल बजने लगे। संस्थानों के बाहर छात्र और अध्यापकों ने जश्न मनाया। छात्र-छात्राओं ने ढोल की थाप पर जमकर थिरकी। एक-दूसरे का मुंह मिठा करवाकर खुशियों का इजहार किया।
Published on:
10 Jun 2018, 11:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.