22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआईटी-एनआईटी काउंसलिंग-10 लाख 63 हजार 199वीं रैंक पर मिला एनआईटी

प्रथम राउण्ड का सीट आवंटन जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 28 Jun 2018, 4:47 PM IST

iit

iit

कोटा. जोसा की ओर से आईआईटी-एनआईटी की ज्वाइंट काउंसलिंग का प्रथम राउण्ड का सीट आवंटन बुधवार सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया।

Read More:कांग्रेस का स्मार्ट सिटी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन


प्रथम राउण्ड सीट आवंटन में सामान्य वर्ग के लिए आईआईटी की क्लोजिंग रैंक जेंडर न्यूट्रल पूल से 9699 रही, जो कि आईआईटी बीएचयू की 5 वर्षीय फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग की है। वहीं फीमेल पूल द्वारा 14593 रैंक वाली छात्रा को आईएसएम धनबाद की माइनिंग मशीनरी ब्रांच का आवंटन हुआ है। साथ ही, प्रथम राउण्ड में ही 10 लाख 63 हजार 199 रैंक वाले विद्यार्थी को एनआईटी का आवंटन हुआ। इस विद्यार्थी को एनआईटी मिजोरम की इलेक्ट्रीकल- इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच होम स्टेट कोटे से मिली। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जिन विद्यार्थी को प्रथम राउण्ड सीट आवंटन में किसी भी कॉलेज का सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 28 जून से 2 जुलाई के मध्य बनाए गए देश के 62 रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउण्ड आवंटन में आईआईटी कॉलेजों का आवंटन हुआ है, उन्हें 17 आईआईटी में बनाए रिपोर्टिंग सेंटर पर ही एवं जिन्हें एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफ टीआई के कॉलेजों का आवंटन हुआ है, उन्हें निर्धारित 45 एनआईटी व अन्य रिपोर्टिंग सेंटर पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेजों की सूची जोसा वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउण्ड में सीट का आवंटन हुआ है, उन्हें रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। अन्यथा वे आगे की काउंसलिंग राउण्ड से बाहर हो जाएंगे।

Read more:स्मार्ट सिटी के बाद शिक्षा नगरी को अब स्ट्रेस फ्री सिटी बनाने की कवायद शुरू

इन सीटों पर चल रही काउंसलिंग : जोसा की ओर से देश के कुल 100 कॉलेजों की 37 हजार 952 सीटों के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग जारी है। इसमें 23 आईआईटी की 11279 सीटें, 31 एनआईटी की 16800 सीटें, 23 ट्रिपलआईटी की 4023 सीटें एवं 23 जीएफ टीआई की 4683 सीटें शामिल हैं।

Read more:स्मार्ट सिटी में "पॉलिथीन" गन्दगी का प्रमुख स्रोत लकिन लोग जान कर अनजान