17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा फैसला: खनन माफियाओं से जब्त की बजरी अब कोटा में होगी नीलाम

अवैध खनन कर लाई गई बजरी अब ट्रकों के साथ ही छोड़ी नहीं जाएगी। खान विभाग के अफसरों को स्टॉक जब्त कर उसकी नीलामी करनी होगी।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 03, 2019

 Illegal gravel of Auctions

बड़ा फैसला: खनन माफियाओं से जब्त की बजरी अब कोटा में होगी नीलाम

कोटा. अवैध खनन( Illegal gravel mining ) कर लाई गई बजरी ( gravel ) अब ट्रकों के साथ ही छोड़ी नहीं जाएगी। खान विभाग ( Mining Department ) के अफसरों को स्टॉक जब्त कर उसकी नीलामी करनी होगी। राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan Patrika ) के खुलासे के बाद जिला कलक्टर ने खान विभाग के अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Read More: खेतों में बजरी का स्टॉक कर चोर गलियों से शहरों में पहुंचा रहे बजरी, पुलिस को भनक तक नहीं लगने देते माफिया

खान विभाग के अफसर खनन माफियाओं की मदद का कोई मौका नहीं चूक रहे थे। आलम यह था कि पुलिस और परिवहन विभाग जिस अवैध बजरी को जब्त करने में जान झौंक रहा था उसे खान विभाग खनन माफियाओं को तोहफे में बांट रहा था। जबकि जयपुर में अवैध खनन ( Illegal gravel mining ) कर लाई गई बजरी को खान विभाग के अफसर नीलाम कर रहे हैं। ( Illegal gravel of Auctions )

Read More: दो जिलों की सीमा पार कराने को बजरी माफिया चढ़ाते हैं पुलिस को 30 हजार का चढ़ावा, फिर कोटा में दाखिल होते 80 ट्रक

राजस्थान पत्रिका ने 29 जून को 'जयपुर में कर रहे नीलाम, कोटा में दे रहे तोहफा खबर प्रकाशित कर खान विभाग के अफसरों और खनन माफियाओं की मिली भगत का खुलासा किया तो महकमे में हड़कंप मच गया। आला अफसरों को पता चला कि कोटा में तैनात अधिकारी वाहन रिलीज होने के आदेश के साथ ही जब्त ट्रकों और डंपरों में भरी अवैध बजरी खाली कराने के बजाय उसे खनन माफियाओं को ही लौटा रहे हैं, तब जाकर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

BIG News: कोटा में एक ट्रक बजरी की कीमत 42 हजार, पुलिस की वसूली खत्म हो तो गिर जाएं 25 हजार तक दाम

स्टॉक की बजरी मौके पर ही हो निलामी
जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मंगलवार को अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। जिसमें उन्होंने खान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी अवैध खनन का स्टॉक पकड़ में आए उसकी नीलामी कर प्राप्त आय को राजकोष में जमा कराएं। इसके साथ ही जिले में अवैध खनन के भंडारों को चिन्हित कर, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमें दर्ज कराए जाएं। इस स्टॉक की मौके पर ही नीलामी करवाई जाए।

Read More: स्मार्ट फोन खरीदने के लिए बालक ने घर से चुराए 85 हजार, 4 किमी पैदल चल रात 3 बजे पहुंचा दुकानदार के घर

नियमित करो कार्रवाई
जिला कलक्टर ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग को संयुक्त रूप से प्रभावी एवं आकस्मिक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले भर में जहां भी अवैध खनन हो रहा है उन इलाकों को चिन्हित कर छापेमार कार्रवाई की जाए।

Read More: दरा स्टेशन पर शराबियों ने बाराती महिलाओं से की अभद्रता, टोका तो साथियों को बुलाकर मचाया तांडव, किया जानलेवा हमला
उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परिवहन निरीक्षक एवं खनिज विभाग के अभियंताओं की टीमें बनाकर नियमित जांच कराई जाए, ताकि खनन माफियाओं को सक्रिय होने का मौका न मिल सके। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन वासुदेव मालावत, एएसपी शहर राजेश मील, एसपी ग्रामीण पारस जैन, संभागीय खनिज अभियंता ओपी काबरा सहित जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।