18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
दर्दनाक हादसा: कोटा में अवैध खनन करते समय ढहा बजरी का टीला, महिला की मौत, दो की हालत नाजुक
Play video

दर्दनाक हादसा: कोटा में अवैध खनन करते समय ढहा बजरी का टीला, महिला की मौत, दो की हालत नाजुक

कोटा जिले के मामोर गांव में अवैध बजरी खनन के दौरान रेत का टीला ढह गया। रेत में दबकर एक महिला की मौत हो गई। दो जनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 02, 2019

कनवास. कनवास थाना क्षेत्र के मामोर ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के दौरान रेत का टीला ढहने से गुरुवार को एक महिला मजदूर की मौत हो गई तथा दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मामोर के निकट कालीसिंध नदी के किनारे अवैध बजरी खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है।

BIG Breaking: कोटा में बीच चौराहे पर बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटा टायर, मची अफरा-तफरी

रोजाना की तरह जब गुरुवार को भी यहां खनन किया जा रहा था तो इसी दौरान प्रात: करीब ग्यारह बजे बजरी एकत्र करते समय एक टीला ढह गया। इससे वहां काम कर रहे श्रमिक दब गए। गरड़ा नालौदी निवासी संपत्त बाई बंजारा (22) की मौत हो गई और पूजा (23) तथा वीरम (26) घायल हो गए। इन्हें निकाल कर कोटा ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायल भी कनवास थाना क्षेत्र के गरड़ा नालौदी निवासी हैं।

BIG News: अब गणेश जी से पहले निगम को देना होगा न्योता, नहीं तो शादी में मचा देंगे खलबली

कब मिली पुलिस को सूचना

पुलिस का कहना हे कि हादसे की सूचना दोपहर करीब ढाई बजे मिल गई थी लेकिन लोकेशन का पता नहीं चला कि हादसा कहां हुआ है। करीब चार बजे पुख्ता पता चलने पर कनवास तहसीलदार नरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी विष्णु सिंह व पटवारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन घटनास्थल पर कोई नही मिला।

Read More: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती का सिर और युवक के दोनों हाथ धड़ से हुए अलग

प्रशासन की आंख में धूल

जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां से मामोर गांव के रास्ते में ग्राम पंचायत मुख्यालय है तथा आजादपुरा चौराहे पर पटवार घर स्थित है। इसी चौराहे पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी है लेकिन रेत माफिया इसी रास्ते से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बजरी भरकर अन्य स्थानों पर पहुंचाता है।

पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई

– पुलिस को करीब ढाई बजे सूचना मिली थी लेकिन जगह का उल्लेख नहीं था ऐसे में मौके पर पहुंचने में विलंब हुआ। जगह स्पष्ट होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-विष्णुसिंह, थानाधिकारी कनवास