
कोटा. जब पूरा शहर नींद की आगोश में होता है तब कोटा में इन लोगों की सुबह होती है। रात के अंधेरे में तस्कर अपना अवैध धंधा पुलिस और आबकारी अधिकारियों मिलीभगत से बखूबी चलाते हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा पत्रिका स्टिंग में हुआ है। पत्रिका टीम ने शहर में घूमकर देखा तो हालात बेहद गंभीर नजर आए। शहर का कोई चौराहा या गलियां ऐसी नहीं हैं जहां रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बिकती नहीं मिली हो। इस धंधे से जुड़े लोग रात में घरों में लोगों को बिठाकर शराब तक पिलाते हैं।
संवाददाता ने तीनबत्ती सर्किल के पास पटेल मार्केट में जब अवैध शराब बेचते तस्कर के फोटो खींचे तो वह बोला-कैमरा बंद कर, पुलिस की धमकी किसे देता है, ले मेरे मोबाइल से पुलिस से कर बात। तस्करों की हिमाकत देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से शराब की अवैध तस्करी की जड़े पुलिस और आबकारी विभाग में कितनी गहरी जमी है। पढि़ए खास रिपोट…
Murder : कोटा में देर रात शराब ठेकेदार के बेटे को चाकूओं से गोदा, सीना पार कर दिल में लगा खंजर
‘संवाददाता ने देखा तो तस्कर ने कहा,ले पुलिस से बात कर
तीनबत्ती सर्किल के पास पटेल मार्केट में अवैध रूप से शराब बेचने वालों का जब पत्रिका टीम ने वीडियो बनाया तो नशे में धुत एक युवक ने मोबाइल छीन लिया। युवकों से पुलिस जाब्ता बुलाने की बात पर उन्होंने मोबाइल तो दे दिया, लेकिन कहा कि अभी महावीर नगर थाने मिलकर आए हैं।
Read More: खुलासा: 10 हजार साल पहले हाड़ौती में मौजूद थे जिराफ, डायनासोर का था राज
हम अवैध रूप से शराब नहीं बेच रहे पुलिस ने ही हमें शराब बेचने के लिए कह रखा है। हमने कुछ दिन पहले ही अवैध पिस्तौल रखने वाले युवकों को पुलिस को पकड़वाया है। एक युवक और बचा हुआ है उसे पकड़वाने के लिए ही हम शराब बेच रहे हैं। उसने अपने फोन से नम्बर लगाकर कहा कि यह पुलिस वालों का फोन है लो बात कर लो। लेकिन फोन पर जिस नम्बर पर बात करानी चाही उसने फोन अटेण्ड नहीं किया। इन लोगों ने अपने मोबाइल में टीम का फोटो लिया और धमकी दी कि हमारे से बुरा कोई नहीं होगा।
BIG News: फेरों से पहले शादी में मचा बवाल, दुल्हन बिना लौटी गई बारात, जानिए, ऐन वक्त पर क्या हुआ पंगा
पैसा दो और ले जाओ मनपसंद ब्रांड
तीनबत्ती सर्किल के पास नगर विकास न्यास का पटेल मार्केट है। इस मार्केट में अधिकांश दुकानें खाली पड़ी है या लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस मार्केट में देर रात तक अवैध शराब बेचने का गोरखधंधा चलता है। टीम पौने दस बजे जैसे ही पटेल मार्केट में घुसी तो वहां खड़े तीन-चार युवकों ने पूछा कौनसा ब्राण्ड चाहिए। इतने में ही कुछ युवक आए और पैसे देकर उनसे देशी शराब लेने लगे। जैसे ही वीडियो बनाया गया तो युवक शराब सहित वहां से चले गए। इन युवकों ने पास ही खड़ी कार की आड़ में देशी शराब के कार्टून रख रखे थे।
BIG News: गुवाहटी में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, शोक में डूबा कोटा का लाखसनीजा
घर के अंदर बिठा कर पिला रहे शराब
गोबरिया बावड़ी चौराहा से घटोत्कच चौराहा की तरफ के मार्ग पर सौ मीटर दूरी पर एक मकान के बाहर मुड्डे पर बैठा युवक अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा था। कुछ लोग शराब खरीदकर मकान के अन्दर जाते और कुछ देर में वापस आ जाते। पत्रिका टीम ने पौने नो बजे यह नजारा देखा। टीम ने मकान के अन्दर जाकर देखा तो गैलेरी में कुछ लोग देशी शराब पी रहे थे। जैसे ही वीडियो बनाने लगे तो लोग शराब छोड़कर भाग गए। शराब बेच रहा युवक भी अपना सामान समेटकर अन्दर चला गया और लाइटें बंद दी। यहां खुले आम यह सब हो रहा है, लेकिन पुलिस को नजर नहीं आता।