बूंदी शहर सहित जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। जिले के नैनवां उपखंड क्षेत्र में सात घंटे में 162 एमएम यानी साढ़े 6 इंच बारिश हो गई। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर शाम 4 बजे थमा। बारिश से सडक़ें दरिया बन गई। तेज बारिश होने से उपखंड क्षेत्र के माछली बांध में चादर चल गई। रुणीजा बांध पर 3 फीट चली चादर चली। गोठड़ा बांध लबालब हो गया। बारिश को देखते हुए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा व पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने नैनवां उपखंड क्षेत्र का दौरा किया। इधर, बारिश के चलते देई-बांसी मार्ग बंद हो गया। जिले में 224 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नैनवां में 162, बूंदी में 5, इंद्रगढ़ में 45, हिंडोली में 13 एमएम बारिश हुई है।