6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

कोटा में अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद भामाशाहमंडी रोड स्थित गौमती चौराहे पर बाइक सवार युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
भामाशाहमंडी रोड पर गौमती चौराहे पर हुआ हादसा

ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

कोटा. अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद भामाशाहमंडी रोड स्थित गौमती चौराहे पर बाइक सवार युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर ट्रेलर जब्त कर लिया।
एएसआई रघुराज सिंह ने बताया कि गौमती चौराहे पर कॉर्नर धर्मकांटे के सामने घुमाव पर डकनिया से भामाशाहमंडी की ओर जा रहा बाइक सवार मंडी की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। चालक बाइक सहित ट्रेलर में फंस गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक के सिर में गम्भीर चोट लगने व एक पैर कटने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर में फंसी बाइक व मृतक को बाहर निकालकर एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। उन्होंने बताया की मृतक युवक सुल्तानपुर क्षेत्र के मौरपा गांव निवासी मुकेश गुर्जर (32) हाल निवासी क्रेशर बस्ती अनन्तपुरा हम्माली का काम करता था। वह बाइक से मंडी की ओर जाते समय गौमती चौराहे पर घुमाव में अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर में जा घुसा। घटना स्थल पर हेलमेट भी मिला है। हेलमेट को देखने पर लगा की मुकेश ने हेलमेट सिर की बजाय बाइक पर लटका रखा था। हेलमेट सिर पर होता तो उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।