19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को छत पर ले गया, दे दिया धक्का

कोटा में उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर अर्फोडेबल योजना में गुरुवार को पति ने छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की बहन को हत्या की सूचना देकर पति फरार हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
घरेलू अनबन में पति ने की हत्या

पत्नी को छत पर ले गया, दे दिया धक्का

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर अर्फोडेबल योजना में गुरुवार को पति ने छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की बहन को हत्या की सूचना देकर पति फरार हो गया।
थानाधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि सुकेत थाना क्षेत्र के जुल्मी निवासी हंसराज बैरवा की शादी डीसीएम निवासी निशा बैरवा (40) के साथ हुई थी। दोनों के दो लड़के भी हैं। आपसी विवाद के बाद दो वर्ष पहले निशा पति को छोड़कर पिता के पास आकर रहने लग गई। तीन माह से वह मामा डीसीएम निवासी चन्द्रप्रकाश के पास रह रही थी। गुरुवार सुबह 11 बजे हंसराज आया और निशा को यह कहकर ले गया कि रहने के लिए कमरा देखकर आते हैं। शाम करीब 4 बजे उसने निशा की बहन को फोन कर कहा कि मैंने निशा को प्रेमनगर अर्फोडेबल योजना में छत से धक्का देकर हत्या कर दी है और फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में रखवाया है। पुलिस ने मृतका के मामा चन्द्रप्रकाश की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।