22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुगराज की मां की विदेश मंत्री के नाम चिट्ठी, कहा- पाकिस्तान की जेल में जाने किस हाल में होगा मेरा बेटा, छुड़ा लाओ

पाकिस्तान के कराची जेल में बंद जिले के जाखमूंड गांव के युवक को सुरक्षित रिहा करने की गुहार पीडि़त परिवार ने विदेश मंत्री के नाम पत्र सौंपा। उन्होंने परिवार के पालन-पोषण की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 9 Jun 2018, 10:02 PM IST

Indian Cityzan Jugraj

जुगराज की मां की विदेश मंत्री के नाम चिट्ठी, कहा- पाकिस्तान की जेल में जाने किस हाल में होगा मेरा बेटा, छुड़ा लाओ

बूंदी. पाकिस्तान के कराची जेल में बंद जिले के जाखमूंड गांव के युवक को सुरक्षित रिहा करने की गुहार पीडि़त परिवार ने अतिरिक्त जिला कलक्टर के समक्ष लगाई। पीडि़त परिवार के साथ आए युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विदेश मंत्री के नाम पत्र सौंपा। उन्होंने परिवार के पालन-पोषण की मांग की।

BIG NEWS: पाकिस्तान की जेल में 5 साल से बंद है बूंदी का जुगराज, बेटे की तलाश में पिता ने पूरा देश नापा, बिक गए घर-जमीन



पत्र में जुगराज के वृद्ध पिता भैरुलाल भील व माता पाना बाई ने अपनी आप बीती सुनाई। उनकी आंखें भर आई। युवक कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बूंदी जिले के जाखमूंड गांव निवासी युवक जुगराज भील विगत कई वर्षों से पाकिस्तान के कराची जेल में बंद हैं। बेटे के जेल में बंद होने से परिवार के लोग परेशान हो रहे हंै। भारत सरकार जुगराज के मामले में एक टीम गठित कर तत्काल प्रभाव से विदेश मंत्री भारत में स्थित दूतावास व अन्य वांछित विभागों से युवक को वापस बूंदी लाने के प्रयास करें। पत्र में जुगराज के आने तक पीडि़त परिवार को विशेष परिस्थिति में भरण पोषण व सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव चर्मेश शर्मा, तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, तालेड़ा उपप्रधान अमित शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर आदि मौजूद थे।

Read More: शाहरुख के पीछे लगे शूटर, एयरपोर्ट पहुंचते ही किया फायर, पुलिस ने पीछा कर 120 किमी दूर से दबौचा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

...और गेट पर चस्पा किया पत्र
पीडि़त परिवार युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ प्रभारी सचिव नरेशपाल गंगवार से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। जहां घंटों इंतजार करने के बाद भी दु:खी होकर कार्रवाई की आस में प्रभारी सचिव के कमरा संख्या 101 पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम का पत्र चस्पा कर दिया।