2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण ध्यान दें, अब कोटा जंक्शन पर नहीं आएगी यह ट्रेनें, जानिए किस रूट की ट्रेन कहां मिलेगी

इन रूट पर चलने वाली ट्रेनें अब कोटा जंक्शन पर नहीं आएगी। आपको यह ट्रेनें इस रेलवे स्टेशन पर मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 31 Mar 2018, 9:46 AM IST

kota Junction

कोटा . रेल प्रशासन की ओर से ट्रेनों का संचालन सुगम करने लिए रूट रिले इंटर लॉकिंग का कार्य पूरा करने की योजना को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। अप्रेल माह में यह कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 25 से 30 दिनों तक भोपाल से जयपुर की ओर जाने और जयपुर से रूठियाई-भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन होकर किया जाएगा। ये ट्रेनें कोटा जंक्शन पर नहीं आएंगी।

OMG: कोटा के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा खतरनाक रेडिएशन, एक हजार लोगों की जान खतरे में

ये ट्रेनें नहीं आएगी
अजमेर-जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस, कोटा-जबलपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, अजमेर-दुर्ग-अजमेर एक्सपे्रस, कोटा-इंदौर इंटरसिटी सहित कई टे्रनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाना प्रस्तावित है।

Read More: सावधान कोटावासियों! सड़क किनारे लगी दुकानों पर एक्स-रे करवाया तो तबाह हो सकती है जिंदगी

इसी तरह इस रूट की गुड्स टे्रनें भी कोटा नहीं आएंगी। पिछले दिनों एडीआरएम आलोक अग्रवाल सोगरिया स्टेशन का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। रूट रिले इंटरलॉकिंग के कार्य के दौरान मुख्य मार्ग से मुंबई और दिल्ली की ओर जाने वाली टे्रनों का ही संचालन होगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या तीन का विस्तार किया जाएगा।

Read More: शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के विरोध में बूंदी बंद, सड़कों पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन, दिनभर चला हंगामा

इस पर 24 कोच की ट्रेनें आ सकेंगी। इसके बाद चार ऐसे प्लेटफॉर्म हो जाएंगे, जिनमें पर पूरी टे्रन खड़ी सकेंगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म तीन से आगे यार्ड की ओर एक नया प्लेटफॉर्म बनाया जाना भी प्रस्तावित है। इस तरह कोटा जंक्शन प्लेटफॉर्म की कुल संख्या 6 हो जाएगी।

Read More: खुल गया राज: आखिर कोटा के सर्किट हाउस, कलक्ट्री, अदालत और एमबीएस अस्पताल का ये निकला मालिक

चार नम्बर प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बढ़ेगी
रूट रिले इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म नम्बर चार का उपयोग भी बढ़ जाएगा। अभी यहां से रूठियाई से आने वाली और जाने वाली टे्रनों का ही संचालन हो पाता है। यह कार्य पूरा होने के बाद मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें भी इस प्लेटफॉर्म पर आ सकेंगी। इससे टे्रनों को आउटर पर रोकना नहीं पड़ेगा। इस प्रणाली से स्टेशन मास्टर महज कुछ ही मिनटों में ट्रेनों के लिए अलग-अलग रूट तय कर सकेंगे। इंटरलॉकिंग एक रेलवे सिग्नल उपकरण है जो ट्रेनों के विरोधाभासी आवागमन को जंक्शन या क्रॉसिंग जैसी पटरियों की व्यवस्था से रोकता है।

Read More: सावधान कोटावासियों! बाजार में गाड़ी खड़ी करने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, नहीं तो चंद मिनटों में हो जाएगी गायब

कुछ दिन लेट भी होंगी कई टे्रनें
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनें रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान विलम्ब भी होंगी। इसलिए जहां ट्रेनों का रोका जाएगा, वहां किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके भी इंतजाम किए जाएंगे। यह कार्य पूरा होने के बाद जंक्शन पर प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने जैसे कारणों से ट्रेनें विलम्ब नहीं होंगी, क्योंकि फिर किसी भी ट्रेनों को किसी भी प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकेगा।

Read More: कोटा में बीच चौराहे पर बाप-बेटे ने ट्रैफिक हैड कांस्टेबल की पकड़ी गिरेबान, जमकर हुआ हंगामा

यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था
कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सोगरिया स्टेशन से कुछ ट्रेनों का परिचालन होगा, इसलिए वहां भी एप्रोच रोड बनेगी। आरआरआई का कार्य पूरा होने के बाद कोटा जंक्शन से ट्रेनों का संचालन बेहद सुगम तरीके से होगा। कोटा के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।