
हैवानियत: पड़ोसी बना शैतान, मासूम के मुंह में बिजली का तार डाल लगा दिया करंट, हालत नाजुक
मोड़क स्टेशन. मोड़क स्टेशन कस्बे में एक युवक ने तीन वर्षीय अबोध बालक के मुंह में बिजली का तार डालकर करंट लगा दिया। बालक को गंभीर हालत में कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।
जानकारी के अनुसार, 17 मई को कस्बे के वार्ड आठ निवासी मारूफ खान का तीन वर्षीय पुत्र तनवीर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी जगदीश मीणा उसे बहला-फु सलाकर अपने घर ले गया। वहां बालक के मुंह में बिजली का तार डालकर करंट लगा दिया। बालक रोता हुआ घर आया तो उसकी हालत देखकर घर वाले सकते में आ गए। बालक को परिजन मोड़क अस्पताल लाए, जहां से उसे कोटा रैफ र कर दिया। करंट से बालक की जीभ झुलस गई है। बालक के चाचा ने पुलिस में जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
डॉ. इमरान अली ने बताया कि बालक रैफर होकर जब कोटा हॉस्पिटल आया तब उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बच्चे की जीभ से लगातार खून बह रहा था। साथ ही वजन में भी तेजी से गिरावट हो रही थी। वह खाना भी नहीं खा पा रहा था। ऐस में उसे नाक में नलची लगाकर खाना दिया गया। फिलहाल बालक खतरे से बाहर है। इस मामले में मोड़क थानाधिकारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से ही आरोपित फ रार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सभी के मन में एक ही सवाल था, कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा, यदि जल्द ही आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Published on:
29 May 2018, 8:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.