
कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एसपी ऑफिस चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ शुक्रवार सुबह बारां रोड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक व 2-3 अन्य लोगों ने अभद्रता व मारपीट की। ( Tractor Rider beat traffic police ) पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। रात को पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एसपी चौराहे पर सुबह ट्रैफिक पुलिसकर्मी बदनसिंह व हेमराज ड्यूटी दे रहे थे। तभी बारां की ओर से एक ट्रैक्टर चालक नो एंट्री में प्रवेश कर एसपी चौराहे तक पहुंच गया।
Read More: बिना हेलमेट स्कूटर सवार को रोका तो युवक हुआ आग बबूला, बीच चौराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा
हेमराज ने ट्रैक्टर चालक चैनसिंह को रोक लिया। नो एंट्री में प्रवेश करने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसका चालान बना ही रहा था कि चालक ने मोबाइल पर अपने सेठ से ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बात करवाई। इस पर हेमराज ने चालान काटने की बात कही। इसके बाद चालक ने दोबारा मोबाइल पर बात करानी चाही, लेकिन पुलिसकर्मी ने मना कर दिया। इस पर ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मी से अभद्रता की। पुलिसकर्मी के साथ विवाद होता देख मौके पर लाडपुरा के कांग्रेस नेता के भाई राजू उर्फ जियाउद्दीन अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंचा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रुपए एंठने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
BIG News: चालान से बचने के लिए बाइक सवार ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हाथ तोड़ हुए फरार
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ हमलावरों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओर से आरोपियों के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। ट्रैक्टर चालक चैनसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में सरकारी स्कूल ने एक साथ निकाल दिए 20 बच्चे, शिक्षा विभाग में मचा हड़कम्प
एसपी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने के आरोप में ट्रैक्टर चालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं का मामला दर्ज किया है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हरेन्द्र सिंह सौदा, थानाधिकारी, बोरखेड़ा