1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी संघ की अगुवानी में बिछाए पलक पावड़े

साध्वी विशुद्धमति संघ ने रविवार को जयकारों के बीच मंगल प्रवेश किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 22 Apr 2018, 11:48 PM IST

jain samaj

कोटा . साध्वी विशुद्धमति संघ ने रविवार को जयकारों के बीच मंगल प्रवेश किया। वह स्टेशन स्थित सहस्त्रफणी पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से विहार कर रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित नेहरू पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लोगो ने साध्वी संघ के दर्शन को पलक पावड़े बिछा दिए। साध्वी का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी।

शोभायात्रा में 12 बग्घियों में समाज के लोग सवार थे। घुड़सवार धर्मध्वजा लहराते चल रहे थे। ऊंटगाडि़यों में मनभावन झांकियां थी, जो समाज की कुरीतियांें के खिलाफ लडऩे और देशभक्ति का संदेश दे रही थी। इनमें कन्या भ्रूण हत्या विरोधी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर नयापुरा चौराहा, कुन्हाड़ी होते हुए रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित चन्द्रप्रभु स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची। इस दौरान सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, महामंत्री विनोद जैन टोरड़ी, कार्याध्यक्ष जेके जैन, नरेश जैन वेद समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।


रंग मं रंग गयो रे...

शोभायात्रा के दौरान मार्ग में कई श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। बैण्डवादक दलों ने आज हमारो मन केसरिया..., रंग मं रंग मं रंग गयो रे..., झीनी झीनी उड़े रे गुलाल...सरीखे भजन गूंजते रहे। बूंदी व केकड़ी के महिला बैण्ड ने भी मधुर व भक्तिमय धुने छेड़कर मंत्रमुग्ध किया।


जगह-जगह स्वागत
मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शीतल पेय पदार्थ के अलावा कहीं कचौरी तो कहीं फल वितरित किए गए। मार्ग में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत द्वार लगाए गए। शोभायात्रा के मंदिर में पहुंचने पर मंदिर अध्यक्ष टीकम पाटनी, राजेन्द्र गोधा व अन्य पदाधिकारियों व अतिथियों ने साध्वी का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी।


बताई धर्म की राह

मंदिर में आयोजित धर्मसभा में साध्वी विज्ञमति ने एक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हमेशा समानता का भाव रखो और एकता के साथ रहो। बंद मु_ी में ताकत होती है। साध्वी ने कहा कि इंसान को आत्मा से महात्मा और महात्मा से परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर रहना चाहिए।

अन्य स्थानों से आए लोग
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात व अन्य स्थानों से करीब 300 लोग आए। भावनगर से संयम स्वर्ण जयन्ती महोत्सव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार भाई भी शामिल हुए। सकल दिगम्बर जैन समाज समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।