11 हजार दिव्यांग बच्चे होंगे क्वालीफाई
एडवांस के लिए पात्र होने वाले वाले विद्यार्थियों में से इस वर्ष कुल 11 हजार 200 विद्यार्थी शारीरिक रूप से विकलांग कैटेगिरी से होंगे। इनमें 5656 सामान्य श्रेणी के, 3024 ओबीसी, 1680 व 840 क्रमश: एससी-एसटी कैटेगिरी के चुने जाएंगे। इन शारीरिक विकलांग विद्यार्थियों में से ऐसे विद्यार्थी जो दृष्टि बाधित, डिस्लेसिया पीडि़त तथा हाथों के विकार से ग्रस्त उन्हें जेईई-एडवांस ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए एक सहायक देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस परीक्षा के लिए दोनों पेपरों में एक घंटा अतिरिक्त भी दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले 19 मई को परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करना होगा। वहां इनको जेईई-प्रतिनिधि एवं परीक्षक की उपस्थिति में बनाए गए पैनल में से एक विद्यार्थी को सहायक के रूप में चुनना होगा। दिया गया सहायक विद्यार्थी 11वीं कक्षा तक का विज्ञान संकाय का होगा। विद्यार्थी को स्वयं अपने द्वारा सहायक लाने की अनुमति नहीं होगी।