परीक्षा देश के 155 शहरों एवं छह अन्य देशों इथोपिया, नेपाल, सिंगापुर, बांग्लादेश, दुबई व श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। राजस्थान में अजमेर , अलवर, बीकानेर , जयपुर, जोधपुर , सीकर व उदयपुर शहरों में परीक्षा केन्द्र बने हैं। केन्द्र पर विद्यार्थी को प्रवेश पत्र के साथ एक फ ोटो आईडी, आधार कार्ड, स्कूल कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व पेनकार्ड लाना होगा। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े सात बजे से पहले रिपोर्ट करना होगी। जांच के बाद उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिलेगा।