सीट आवंटन में छात्राओं को कुल सुपरन्यूमीरेरी सीटें मिलाकर 20 प्रतिशत सीटों पर आवंटन किया जाएगा। इस वर्ष गत वर्षों के मुकाबले ज्यादा विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया है। इस काउंसलिंग में विद्यार्थियों को 114 कॉलेजों के 708 कार्यक्रमों के विकल्प को भरने का विकल्प दिया गया है। विद्यार्थियों के कैटेगरी संबंधित दस्तावेजों के फॉर्मेट भी जोसा वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जोसा काउंसलिंग का प्रथम राउण्ड सीट आवंटन 27 अक्टूबर को जारी होगा।