22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE MAIN RESULT : कोटा का यह रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

JEE MAIN में अभी तक अधिकतम 355 अंक का रिकॉर्ड था, जिसे कल्पित ने 360 अंक लाकर तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 30 Apr 2018, 11:02 PM IST

JEE MAIN

कोटा . 2017 के JEE MAINS के ALL INDIA के टॉपर कल्पित वीरवाल ने पहली रेंक के साथ शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जो अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया था उसे तोड़ा नहीं जा सकता, सिर्फ बराबरी की जा सकती है। JEE MAIN में अभी तक अधिकतम 355 अंक का रिकॉर्ड था, जिसे कल्पित ने 360 अंक लाकर तोड़ दिया।

कल्पित के टिप्स
1. नियमित पढ़ाई और नोट्स खुद बनाएं।
2. पढ़ाई को बेहद गंभीरता से लें, तनाव नहीं पालें।
3. व्यवस्थित अध्ययन करें।
4. खुद पर भरोसा रखें। इससे सफलता निश्चत है।
5. हर सब्जेक्ट में कॉन्सेप्ट क्लीयर रखें।
6. नियमित रिविजन


टॉप 100 में से 23 विद्यार्थी एक ही कोचिंग से थे
2017 जेईई मेंस के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिली थी। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लास रूम छात्र रावल वेदांत संजय ने 345 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही छात्र अनन्य भार्मा ने 340 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया । छात्र अभय गोयल 335 अंक प्राप्त कर 12वें स्थान पर रहे थे। 100 में 23 विद्यार्थी एलन से रहे।

----------------------------------------------------

CBSE ने जारी किया JEE MAIN 2018 का रिजल्ट

कोटा. सालभर कड़ी मेहनत करने के बाद सोमवार को जेईई मेंस का परिणाम जैसे ही घोषित हुआ, कोचिंग सिटी कोटा में चारों ओर खुशी और उल्लास का माहौल है । ALLEN कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा किए गए दावे के मुताबिक कोचिंग के छात्र पार्थ लथुरिया ने आल इंडिया रैंक में तीसरे स्थान हासिल किया है ।

अगला पड़ाव
जेईई मेन्स के बाद अगला पड़ाव एडवांस का है। इसकी परीक्षा 20मई को होगी। 23 आईआईटी, एमएनआईटी व देश के प्रमुख इजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए देशभर के लगभग सभी बड़े शहरों में सेंटर बनाए गए हैं।

यहां देखे रिजल्ट

पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर पेपर-1 और पेपर-2 के रिजल्ट के दो अलग लिंक्स में देखा जा सकता है। जेईई मेन 2018 की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट jeemain.nic.in पर भी देख सकते हैं।