
बारां. जिले के सीसवाली कस्बे में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या ( Murder ) कर दी और जेवरातों से भरा बैग लूटकर ( Loot ) फरार हो गए। घटना का पता मंगलवार सुबह मुनीम के दुकान की चाबी लेने घर पहुंचने पर हुआ। उसने क्षेत्र के व्यापारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे और घटना के विरोध में कस्बे के बाजार बंद करवा दिए। इसी बीच पुलिस ( police ) भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Read More: शादी के नाम पर ठगों ने निकाल दी सर्राफा कारोबारियों की ‘बारात’, 7 व्यापारियों से ठगे 17 लाख के जेवर
जानकारी के अनुसार सीसवाली निवासी सर्राफा व्यापारी ब्रजेश सोनी सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर पहुंचा था। उसके हाथ में सोने-चांदी के जेवर से भरा बेग था। ( Gold & silver jewellery ) घर का ताला खोल जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे लूटेरों ने धारदार हथियार से व्यापारी पर ताबड़तोड़ वार कर जेवरात से भरा बेग छीनने का प्रयास किया। व्यापारी ने संघर्ष किया और बेग नहीं छोड़ा। इससे बौखलाए बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या ( Murder ) कर दी और जेवरात से भरा बेग लेकर फारार हो गए।
Read More: कोटा में आधी रात युवक की नृशंस हत्या, तलवारें-गंडासों से काट सड़क पर फेंक गए खून से सनी लाश
सुबह लगा वारदात का पता
व्यापारी ब्रजेश का मुनीम कपिल सुमन मंगलवार सुबह 8 बजे दुकान की चाबियां लेने उसके घर पहुंचा तो वहां व्यापारी का शव खून से सना पड़ा था। उसने आसपास के लोगों व व्यापारियों को वारदात की सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में व्यापारी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार करवाए बंद
सर्राफा व्यापारी की निर्मम हत्या के विरोध में क्षेत्र के व्यापारियों ने सुबह बाजार बंद करवा दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस अधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की समझाइश कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
सूना था घर
मृतक की पत्नी व बेटी कुछ दिनों पहले ही हरिद्वार शांतिकुंज गई हुई थी। वहीं, पुत्र अटरू के जवाहर नवोदय स्कूल में पढ़ाई करता है। घर पर वह अकेला ही रह रहा था। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पत्नी व बेटे घर के लिए रवाना हो गए हैं।