6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां चोरी की बिजली से रोशन हैं बस्तियां, सरकार अंधेरे में; मंत्री ने कहा- दो ही कनेक्शन हैं

राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में बुधवार को कुछ हटकर आंकड़े पेश किए गए, देखें....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

vijay ram

•

Updated: 22 Mar 2017, 2:01 PM IST

electrical theft

electrical theft

राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में बुधवार को कुछ हटकर आंकड़े पेश किए गए, जिसमें मंत्री ने बताया कि राजधानी के मात्र दो बिजली कनेक्शनों के कारण हर माह लाखों की चपत लग रही है। यहां बस्तियां रोशन हैं, मगर सरकार अंधेरे में..


अमरूदों के बाग में हो रही बिजली चोरी

संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जयपुर में अमरूदों का बाग जो है, वहां से हर माह लाखों रुपए की बिजली चोरी हो रही है। मात्र दो बिजली कनेक्शनों के कारण निगम को लाखों की चपत लग रही है। बता दें कि, विधानसभा में अमरूदों के बाग में अवैध बिजली कनेक्शनों से हो रही बिजली चोरी का मामला मंगलवार को भाजपा विधायक अलका गुर्जर उठाया था। जिसके बाद राठौड़ ने आंकडा पेश किया।

jaipur/rajasthan-legislative-assembly-session-news-updates-2513749.html">
read: राजस्थान में बंद हो गए 20 हजार स्कूल: विधायक; जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा-एक भी बंद नहीं किया, बल्कि क्रमोन्नत करेंगे

निगम ने क्यों नहीं लिया एक्शन?
विद्युत निगम प्रशासन ने अवैध बिजली कनेक्शनों की सूचना सरकार को देने की बजाय अधिकृत दो कनेक्शनों से बिजली चोरी की आशंका जताकर पल्ला झाड़ लिया।


मंत्री ने कहा, दो ही हैं कनेक्शन

संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ के मुताबिक, यहां कार्रवाई के लिए निगम के सिटी सर्कल ने निगम प्रशासन से कई बार पुलिस जाप्ता मांगा लेकिन हर बार सर्कल कार्यालय को निराश लौटा दिया गया। सिटी सर्कल के अधिकारी भी दबी जबान में यह स्वीकारते हैं कि अमरूदों के बाग में हो रही बिजली चोरी की जानकारी निगम के आलाधिकारियों को है लेकिन वे मामले में मौन हैं।


Read: 'राजस्थान के किसानों से ज्यादा बीमा कंपनियां ले रही हैं सरकार से फायदा, खाद-बीज में मिलावट करने वालों पर भी एक्शन नहीं'