22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजगार : 24 साल बाद नेहरू युवा केन्द्र में निकली बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन …

जिला युवा समन्वयक, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर व एकाउन्टेंट पदों पर होगी भर्ती
2 min read
Google source verification
APPLY NOW

रोजगार : 24 साल बाद नेहरू युवा केन्द्र में निकली बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन ...

कोटा. नेहरू युवा के न्द्र में 24 साल बाद जिला युवा समन्वयक, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर व एकाउन्टेंट के 343 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इससे बरसों से खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा। इससे पहले 1994 में भर्ती निकाली गई थी। भर्ती परीक्षा का जिम्मा इंडियन बैंकिंग पर्सनल सर्विस (आईबीपीएस) को दिया गया है। आईबीपीएस ने देशभर में प्रत्येक राज्य की राजधानी को सेंटर बनाया है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह में दस्तावेज वेरीफिकेशन व इंटरव्यू होंगे और जिला आवंटित किए जाएंगे।

Read More: अब बिना लाइन में लगे आसानी से मिलेगा जनरल टिकट

19 से 24 जून तक होंगे एग्जाम
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक के २६ पदों के लिए १९ जून को, एकाउन्टेंट के १७ पदों के लिए २० जून व प्रोग्राम कॉर्डिनेटर के ३०० पदों के लिए २४ जून को परीक्षा होगी। जिला युवा समन्वयक स्थायी भर्ती रहेगी, जबकि एकाउन्टेंट व कॉर्डिनेटर की टेम्परी बेसिस पर भर्ती होगी। दो साल बाद एग्जाम होने के बाद उन्हें भी स्थायी किया जाएगा।

हैवानियत: बारां के युवक की कोटा में निर्मम हत्या, पहले भारी वाहन से कुचला फिर तलवार से सिर काट हाइवे पर फेंक गए खूनी दरिंदे

परीक्षा को सामान्य ज्ञान, भारत का संविधान, भारत की राजनीति व युवा विकास पर तीन सेक्शन में बांटा गया है। ऑनलाइन पेपर ढाई घंटे का रहेगा।


एक अधिकारी के पास चार से पांच जिले
जिला युवा समन्वयक महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र में वर्षों बाद भर्ती निकली है। भर्ती नहीं निकलने के कारण देशभर में कई पद खाली हो चुके हैं। एक अधिकारी के पास वर्तमान में चार से पांच जिलों का कार्यभार है।

नेहरू युवा केन्द्र में वर्षों बाद विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। परीक्षा का जिम्मा एजेंसियों को दिया गया है।

एन.के. सिंह, डिप्टी डॉयरेक्टर, नेहरू युवा केन्द्र संगठन दिल्ली

यहां से करें आवेदन ...

nyks.nic.in/