22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आईआईटी-एनआईटी ज्वाइंट काउंसलिंग द्वितीय राउण्ड का सीट आवंटन 3 जुलाई
Play video

आईआईटी-एनआईटी ज्वाइंट काउंसलिंग द्वितीय राउण्ड का सीट आवंटन 3 जुलाई

विद्यार्थियों को चुने हुए काउंसलिंग Counseling विकल्प बदलने का मौका...
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Jul 02, 2019

कोटा. देश के आईआईटी, एनआईटी सहित 107 संस्थानों की 43277 सीटों के लिए जोसा द्वारा ज्वाइंट काउंसलिंग जारी है। ज्वाइंट काउंसलिंग के द्वितीय राउण्ड counseling II Round का सीट आवंटन seat allotment 3 जुलाई को शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा। साथ ही प्रथम राउण्ड सीट आवंटन के बाद भरी व रिक्त सीटों की जानकारी सुबह 10 बजे उपलब्ध करवा दी जाएगी।

जिन विद्यार्थियों को द्वितीय राउण्ड में पहली बार काॅलेज सीट आवंटित होंगी, उन्हें सीट असेप्टेंस फीस जमा करवाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बनाए गए देश के 63 रिपोर्टिंग सेंटर पर 5 जुलाई तक रिपोर्ट करना होगा।


एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट allen के कॅरियर काउंसलिंग Counseling एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउण्ड में सीट का आवंटन हुआ था और उन्होंने रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर फ्लाॅट व स्लाइड विकल्प को चुना था, उन्हें दोबारा कहीं रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

 

साथ ही वे विद्यार्थी जो अपने द्वारा प्रथम काउंसलिंग राउण्ड के दौरान लिए गए फ्लाॅट व स्लाइड विकल्प को बदलकर आगे की काउंसलिंग में जाना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट पर दिए गए, विकल्प बदलने हेतु स्विचओवर फार्म को भरकर दोबारा रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

विद्यार्थी फ्लाॅट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।


इन विद्यार्थियों को करनी होगी ड्यूअल रिपोर्टिंग
आहूजा ने बताया जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउण्ड में आईआईटी का आवंटन हुआ था, अगर अब उन्हें द्वितीय राउण्ड में एनआईटी का आवंटन होता है, साथ ही जिन्हें प्रथम राउण्ड में एनआईटी सीट का आवंटन हुआ था और अब उन्हें द्वितीय राउण्ड में आईआईटी सीट का आवंटन होता है तो ऐसे विद्यार्थियों को ड्यूअल रिपोर्टिंग करना होगा अर्थात द्वितीय राउण्ड में नए आवंटित काॅलेज के अनुसार ही बनाए गए रिपोर्टिंग सेंटर पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी।

 

विद्यार्थी जिन्हें प्रथम राउण्ड में सीट का आवंटन हुआ था और अब वो सीट छोड़कर जमा करवाई गई असेप्टेंस फीस रिफण्ड करना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट से विड्राअल आवेदन पत्र को डाउनलोड कर रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। जोसा द्वारा 1500 रुपए शुल्क काटकर शेष फीस Fees लौटा दी जाएगी।