4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करनी सेना ने सिनेमा हॉल में जमकर की तोडफ़ोड़

कोटा. एरोड्रम स्थित आकाश मॉल में पद्मावति फिल्म का टेलर दिखाए जाने को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मॉल में जमकर उत्पात मचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 14 Nov 2017, 5:55 PM IST

तोडफोड़

कोटा में एरोड्रम चौराहा स्थित आकाश माल में गोल्ड सिनेमा में तोडफोड़ के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

कोटा . फिल्म पद्मावति को लेकर अब विरोध तीव्र होता जा रहा है। एरोड्रम स्थित आकाश मॉल में पद्मावति फिल्म का टेलर दिखाए जाने को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मॉल में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने गोल्ड सिनेमा के अंदर घूसकर लॉन में रखा सारा सामन तोड़ दिया। इसके साथ ही मॉल के मालिक आशिष जैन के साथ भी उन्होंने मारपीट की। करनी सेना के कार्यकर्ता पीछे की और से मॉल में घूसे और पहली मंजील से लेकर तीसरी मंजिल तक हंगामा व तोडफ़ोड़ करते चले गए। उन्होंने जहां भी कांच देखा उसे लात व घूसों से तोड़ दिया। इसके साथ ही सिनेमा हॉल में लगे पोस्टर फाड़ दिए, सामानों को उठाकर फैंक दिया। जिसने भी रोकना चाहा उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना से मॉल व सिनेमा हॉल में दहशत का माहोल पैदा हो गया। महिलाए व बच्चे घबरा गए और जैसे तैसे बाहर आए।
तोडफ़ोड कर पुलिस के सामने ही निकल गए

करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता मॉल के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे वही पीछे से कई कार्यकर्ता अंदर घुस गए और तोडफ़ोड़ कर पुलिस के सामने ही निकल गए। ये पूरा नजारा वहां मौजूद पुलिसकर्मी देखते ही रह गए। हंगामा बढता देख बाद में अतिरिक्त जाप्ता आया और कार्यकर्ताओं को वहां से खदेडा।
आधे घंटे दहशत में रहा मॉल

प्रदर्शनकारियों ने आधे घंटे तक मॉल में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। एक साथ सिनेमा हॉल में नारेबाजी करते हुए १० से १५ कार्यकर्ता अंदर घूसे और जमकर तांडव मचाया। उनके आक्रोश को देखते हुए उन्हें कोई रोक नहीं सका। सिनेमा हॉल में से लोग बाहर भागने लगे। कई लोग भगदड में नीचे गिर गए। महिलाओं की चीख पुकार के बीच करणी सेना ने दरवाजों के कांच तोड़ दिए।
सिनेमा हॉल में ये हुआ नुकसान

आकाश मॉल में करणी सेना के कार्यकर्ताआें ने कई खिड़की व दरवाजों के कांच तोड़ दिए। कम्प्यूटर, एलसीडी, काउंटर, फ्रिज, वाटर कूलर, कॉफी मशीन, शोकेस, बिलिंग मशीन, कुर्सिया, डस्टबीन,
पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

करनी सेना ने फिल्म के विरोध के चलते मॉल पर पथराव किया। पथराव करते ही बाहर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर बचने का प्रयास करते रहे। पुलिस जाप्ता पहले कम था लेकिन बाद में अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया और पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं लाठियां भांजना शुरू कर दिया। पुलिस ने आईटीआई कॉलेज तक कार्यकर्ताओं को दौडाया और उनपर लाठियां बरसाई। इसके साथ ही पुलिस ने बंदूक के उल्टे बट से भी कार्यकर्ताओं को ठोका।