21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पक्षियों से आबाद हमारा किशोर सागर…,मगरमच्छों ने भी जमाया डेरा…
Play video

पक्षियों से आबाद हमारा किशोर सागर…,मगरमच्छों ने भी जमाया डेरा…

प्रवासी व अप्रवासी विभिन्न प्रजातियों के करीब 4 हजार पक्षियों की मौजूदगी लोगों को आकर्षित कर रही
Google source verification

कोटा . शहर के मध्य स्थित किशोरसागर तालाब का फैलाव और सौन्दर्य तो आनंदित करते ही हैं, ये जलीय जीवों और पक्षियों के लिए संरक्षण स्थली भी है। इन दिनों यहां शीतल बयार के बीच पक्षियों की अठखेलियां देखी जा रही है। साथ ही मगरमच्छों की साइटिंग भी आकर्षण बन रही है।

नेचर प्रोमोटर ए एच जैदी के अनुसार इन दिनों तालाब में रंग बिरंगे, मनमोहक प्रवासी व अप्रवासी विभिन्न प्रजातियों के करीब 4 हजार पक्षियों की मौजूदगी लोगों को आकर्षित कर रही है। तापमान में वृद्धि के साथ ही ये मार्च तक पलायन कर जाएंगे।

Read more : Good News : परीक्षा के ठीक पहले सीबीएसई ने लिया बड़ा फैसला, विद्यार्थियों की हो गई मौज….

कुछ ज्यादा, कुछ कम

इनमें ज्यादा संख्या ब्लेक काइट की है। कॉम्ब डक की संख्या कम हो गई है। कुछ दिन पहले तक इनकी संख्या एक हजार के करीब थी। रुडी शेल्डक की संख्या में इजाफा हो रहा है। इनके अलावा तालाब में कॉमन पोचर्ड, कॉमन टिल, लिटिल ग्रीव, कॉमन कूट, कॉटन टिल, रेड क्रस्टेड पोचर्ड, ब्लेक हैडेड सीगर, लेसर सीगल, रिवर्टन समेत अन्य पक्षियों का जमावड़ा है। वहीं लिटिल कॉरमोरेंट, लार्ज कॉरमोरेंट, इग्रेट्स, पौंड हरोन, ग्रे हैरोन, लेसर विसलिंग टिल, किंग फिशर, परपल मूरहेन, इंडियन मूरहेन की भी मौजूदगी है।