5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर मिनट 25 बच्चे जन्म लेते है।

less than 1 minute read
Google source verification
 11 june

जानिए विश्व जनसंख्या दिवस से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें


कोटा. लगातार बढ़ रही जनसंख्या समुचे विश्व के लिए चिंता का विषय है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक भारत की कुल जनसंख्या तकरीबन 1.36 अरब है। हालांकि लोगों को सजग बनाने के लिए यूएन ने कई देशों में कैंपेन भी चला रखा है लेकिन जनसंख्या दिवस से जुड़ी हुई कई रोचक बातें भी है जो हम आपसे साझा कर रहे है।

क्या है जनसंख्या दिवस
साल 1989 में पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस को एक बड़े इवेंट के तौर पर मनाया गया था। इसके बाद से लगातार इस अभियान को दुनिया के कई बड़े संगठन एक साथ मिलकर बनाने लगे और जनता को जागरूक करते हैं। आपको बता दें कि, 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है जो दुनिया भर के की देश बड़े इवेंट के तौर पर सेलिब्रेट करते हैं।
इसके तहत लोगों को बढ़ती जनसंख्या को लेकर जागरूक किया जाता है और साथ ही ख़ास बातें भी साझा होती हैं।

हर मिनट में भारत में जन्म लेते है 25 बच्चे
आंकड़ों की मानें तो भारत में हर मिनट 25 बच्चे जन्म लेते है। हैरानी की बात यह है कि इन आंकड़ों में केवल वे बच्चे शामिल हैं जो अस्पताल में पैदा होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक अगर भारत ने अपनी बढ़ती आबादी पर काबू नहीं पाया तो वह आने वाले सालों में चीन को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।