8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड अस्पताल में कोटा के 5 मरीजों की मौत

राज्य में अब तक 90 हजार 956 पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके हैं। इनमें से 14 हजार 958 एक्टिव केस हैं। अब तक 1137 कोविड रोगियों की मौत हो चुकी है। राज्य में रविवार को एक ही दिन में 15 कोविड रोगियों की मौत हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 7 Sep 2020, 5:20 AM IST

coronacase in world

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे।

कोटा. कोटा में कोरोना संक्रमण का असर कम नहीं हो रहा है। रविवार को कोविड अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मोर्चरी में 15 मरीजों के शव आए थे। इनमें अनंतपुरा निवासी 42 वर्षीय युवक, स्टेशन रोड पेट्रोल पम्प के पास 63 वर्षीय बुजुर्ग, विवेकानंद नगर निवासी 65 वर्षीय महिला, चेचट निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग व तलवंडी निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग व बारां के 2, बूंदी की 1 व रावतभाटा की 1 कोरोना पॉजिटिव मौत हुई है। सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तवंर ने बताया कि 195 नए कोरोना मरीज आए है। जयपुर स्टेट की रिपोर्ट में एक मरीज की कोविड से मौत बताई है। रामपुरा निवासी कांग्रेस नेता का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव आया है। 65 वर्षीय कांग्रेस नेता के साथ 30 वर्षीय चिकित्सक बेटी व 7 माह की बालिका शामिल है। दो दिन पहले इनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं, ईएसआई अस्पताल के फिजिशियन कोरोना पॉजिटिव आए है। दो दिन पहले इनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई थी। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव आए है। एक पुलिसकर्मी यातायात का है। दूसरा अभय कमाण्ड सेंटर का कर्मचारी है। एक आरएसी जवान के साथ गुमानपुरा थाने में एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव आया है। वहीं महावीर नगर विस्तार योजना में एक परिवार के 6 जने पॉजिटिव आए हैं। राज्य में अब तक 90 हजार 956 पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके हैं। इनमें से 14 हजार 958 एक्टिव केस हैं। अब तक 1137 कोविड रोगियों की मौत हो चुकी है। राज्य में रविवार को एक ही दिन में 15 कोविड रोगियों की मौत हुई।