
कोटा .
हवाई सेवा बंद होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हवाई अड्डा प्राधिकरण मुख्यालय ने सोमवार को सुप्रीम एयरलाइंस को उड़ान भरने के लिए स्वीकृति जारी कर दी, लेकिन अब एयरलाइंस ने एयरपोर्ट विभाग के दो अधिकारियों पर 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग रख दी। साथ ही, कहा कि कार्रवाई होने तक फ्लाइट नहीं उड़ेगी।
Read More: कोटा मंडल को रफ़्तार बढ़ाने से मिला अवार्ड
एयरलाइंस के सीईओ अमित अग्रवाल ने शहर एसपी को मेल के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। गौरतलब है कि कोटा से दिल्ली की फ्लाइट को नियमों के उल्लघंन और कुछ जरूरी एनओसी नहीं होने पर रोक दिया गया था। इसके बाद से ही सुप्रीम एयरलाइंस और एयरपोर्ट आथॉरिटी अधिकारियों के बीच आरोपों का दौर शुरू हो गया था।
Read More: वोट मांगने आए तो नेताओं का गांव से निकलना ही कर देंगे मुश्किल
एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इधर, एयरपोर्ट अधिकारी लोकेश निर्वाण ने भी उच्चाधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करा दिया। उन्होंने एएआई के चेयरमैन को पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। इन्होंने एएआई व अधिकारी की छवि खराब की है, इसलिए सुप्रीम एयरलाइंस के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Read More: कोटा में हवाई सेवा बंद, 8 महीने से नियम विरुद्ध हवा में उड़ता रहा विमान!
निर्वाण का जयपुर ट्रांसफर
कोटा एयरपोर्ट अधिकारी का ट्रांसफर कोटा से जयपुर हो गया है। हालांकि इस मामले को इससे जोड़कर नहीं देखा जा रहा। 27 मार्च को उनके स्थानांतरण के आदेश आ गए थे और उन्हें 23 अप्रेल को जयपुर में ज्वाइन करना है। उनकी जगह कोटा में नरेन्द्र कुमार आएंगे। निर्वाण ने 28 जून 2017 को कोटा में ज्वाइन किया था।
शहर पुलिस अधीक्षक कोटा अंशुमान भौमिया ने कहा कि सुप्रीम एयरलाइंस की ओर से रिपोर्ट दी गई है, जांच के लिए जवाहर नगर थाने भेज दिया है।
वाइस प्रेसिडेंट सुप्रीम एयरलाइंस आकाश अग्रवाल ने कहा कि पैसे न देने पर फ्लाइट में व्यवधान पैदा किया गया। सीईओ के मार्फत एसपी को एफआईआर के वास्ते शिकायत भेजी है। जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती, आगे उड़ान शुरू नहीं करेंगे।
Published on:
17 Apr 2018 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
