14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसी ईद की खुशिया, नमाज अदा कर की अमन चैन की दुआ

बोहरा समाज ने रविवार को ईद-उल-जुहा हर्षोल्लास से मनाई। लोगों ने ईद पर विशेष नमाज अदा की व अमन चैन की दुआएं की। शहर में स्थित बोहरा जमात की मस्जिदों में खास रौनक नजर आ रही थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 11 Sep 2016, 1:08 PM IST

eid

बोहरा समाज ने रविवार को ईद-उल-जुहा हर्षोल्लास से मनाई। लोगों ने ईद पर विशेष नमाज अदा की व अमन चैन की दुआएं की। शहर में स्थित बोहरा जमात की मस्जिदों में खास रौनक नजर आ रही थी। नमाज अदायगी के बाद लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

परम्परागत परिधानों में निकले सजधज कर

लोगों में ईद का विशेष उल्लास नजर आ रहा था। वे अलसुबह नए व परम्परागत परिधानों में सजधजकर मस्जिदों में पहुंचे। बच्चे,युवा व बुजुर्ग सभी में ईद का उल्लाास नजर आ रहा था। बच्चे अपने अभिभावकों की अंगुली थामे ईद की नमाज अदा करने पहुंचे व ईद की नमाज में भाग लिया,तो कई बुजुर्ग अपने परिवार के संग। टिपटा क्षेत्र स्थित सैफी व नजमी मस्जिद में क्षेत्र के लोग नमाज अदा करने पहुंचे तो स्टेशन स्थित मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई।

हर तरफ दिखा उल्लास

बोहरा समाज की खुशियों में अन्य लोग भी शामिल हुए। अन्य समाज के लोगों ने भी जमात के लोगों को खास मौके पर मुबारकबाद दी व मुंह मीठा कराया। कई लोगों ने मिलकर तो कई लोगों ने घर जाकर मुबारकबाद दी। शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी था।

मुस्लिम समाज कल मनाएगा ईद

मुस्लिम समाज 13 सितम्बर को ईद मनाएगा। शहर काजी अनवार अहमद के अनुसार किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह 8.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। स्टेशन, विज्ञान नगर, नांता ईदगाह समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की जाएगी।